ओगली स्कूल में अंडर-19 गर्ल्स जोनल खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन, 20 स्कूलों की 200 से अधिक लड़कियां ले रही भाग

 ओगली स्कूल में अंडर-19 गर्ल्स जोनल खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन, 20 स्कूलों की 200 से अधिक लड़कियां ले रही भाग     


शिमला 

राजकीय केंद्रीय माध्यमिक पाठशाला ओगली में अंडर-19 गर्ल्स जोनल खेल कूद प्रतियोगिता का आगाज मुख्य अतिथि संजय सिंह प्रोजेक्ट हेड एसडीएचईपी द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में 20 स्कूलों की लगभग 210 लड़कियां भाग ले रही है। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खोखो, कब्बडी, वालीवाल, बैडमिन्टन भाषन संगीत, फोक डांस की प्रतियोगिताएं होगी। 

इस अवसर पर मुख्यअतिथि महोदय ने छात्राओं को जीवन में आगे कैसे बढ़ना है तथा खुद को देश के प्रति किस प्रकार समर्पित किया जा सकता है इस पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्य तथा आयोजन सचिव कुसुमलता शर्मा ने सभी अतिथियो का स्वागत तथा छात्राओं को शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता को समापन करवाने के लिए 50 डीपीई तथा पीईटी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 

मुख्य अतिथि महोदय ने मार्च पास्ट की सलामी ली तथा छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। 

इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान देवराज वर्मा, एसएमसी चेयरमैन ओम प्रकाश, खण्ड समन्वयक विपन रघुवंशी, खण्ड सेल प्रभारी राजकुमार तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजू

द रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार