पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने मनाया विश्व पर्यटन दिवस

 पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने मनाया विश्व पर्यटन दिवस

भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से आयोजित किये कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम


शिमला  जिला पर्यटन विकास अधिकारी शिमला संजय भगवती ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस पर आज यहाँ गेयटी के ओपन थिएटर में पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग, हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से विश्व पर्यटन दिवस धूमधाम से मनाया गया।उन्होंने कहा कि यह पर्यटन दिवस एक माध्यम है जो हमें मौका देता है कि हम पर्यटन से सम्बन्धित समस्त गतिविधियों के बारे में आम जन को जागरूक कर सकें तथा पर्यटन व्यवसाय की अपार संभावनाओं के बारे में आम जन को अवगत करवायें। उन्होंने बताया कि पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (United Nation World Tourism Organisation) के तृतीय सेशन वर्ष 1980 से शुरू हुई तब से 27 सितम्बर का दिन प्रत्येक वर्ष विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन से हम विभिन्न स्थानों के बारे में वहां के लोगों के बारे में, तथा स्थान विशेष की संस्कृति व रीति रिवाजों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं जिससे हमारा दृष्टिकोण वृहद होता है। यही कारण है कि पर्यटन का देश व प्रदेश की आर्थिकी के अलावा समाज में भी एक विशिष्ट स्थान है।

इस वर्ष पर्यटन दिवस का विषय (Theme) “पर्यटन एवं हरित निवेश" है और इस संदेश को आम जन तक मनोरंजक रूप से पहुँचाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा भाषा एवं संस्कृति विभाग शिमला के सौजन्य से कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाया गया है, ताकि पर्यटन एवं पर्यटन से सम्बन्धित अपार संभावनाओं को आम जन तक पहुंचाया जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक