पोषण के पांच स्तंभ बनाएंगे जीवन को स्वस्थ: डीपीओ

 पोषण के पांच स्तंभ बनाएंगे जीवन को स्वस्थ: डीपीओ


धर्मशाला पोषण के पांच स्तंभ प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को स्वस्थ बनाने के लिए उपयोगी हैं। इसके तहत पौष्टिक आहार, बच्चों के जन्म के पहले एक हजार दिन, खून की कमी को दूर करना, डायरिया से बचाव और स्वच्छता से जुड़े विषयों पर सभी को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पोषण माह एक जन आंदोलन के तहत आज सोमवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला चकबन खनियारा में आयोजित एक कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने पोषण के पांच स्तंभ पर बहुत प्रभावशाली तरीके से लोगों को जानकारी प्रदान की।

 उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी वृत खनियारा के अन्तर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने पोषण और स्वस्थ्य आहार के विषय में स्थानीय लोगों को जागरूक किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया गया कि देश रोशन तभी होगा जब हमारा पोषण सही होगा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में मोटे अनाज का प्रयोग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि गर्भवती महिलाओं को एक सौहार्दपूर्ण व प्रसन्नचित्त वातावरण मिलना चाहिए जिससे स्वस्थ संतान की प्राप्ति हो सके। 

उन्होंने लोगों को मासिक धर्म से संबंधित भ्रांतियों से भी दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत सफाई और सही पोषण पर ध्यान देना सबसे जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में एक गर्भवती महिला की गोद भराई और एक धात्री महिला के बच्चे को अनप्रशान की रस्म को पूरा किया गया।

इस दौरान सीडीपीओ रमेश जागवान, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तुनिशा, रक्षा, अदिति शर्मा, ग्राम पंचायत के प्रधान अमर सिंह, महिला मंडल प्रधान व स्कूल के विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं व पुरुषों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार