शातिरों ने इजी मनी के झांसे में 13 लाख की कर डाली ठगी,साइबर पुलिस स्टेशन धर्मशाला में हुआ मामला दर्ज

शातिरों ने इजी मनी के झांसे में 13 लाख की कर डाली ठगी,साइबर पुलिस स्टेशन धर्मशाला में हुआ मामला दर्ज 

आजकल ऑनलाइन के माध्यम से बहुत से फ्रॉड निकलकर सामने आ रहे हैं, शातिर कई फ्रॉड एप्लीकेशन के जरिए लोगों से लाखों रुपए ऐंठ रहे हैं, लोग भी रातों-रात अमीर बनने के चक्कर में  लाखों रुपए गवा रहे हैं ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश जिला ऊना के जनौली निवासी अमित कौशल का निकाल कर सामने आया है, जिसमें  अमित कौशल से शातिरों ने टेलीग्राम एप के माध्यम से ऑनलाइन टास्क देकर 13 लाख रुपये की ठगी कर डाली।

तो वहीं अमित कौशल ने साइबर पुलिस स्टेशन धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है कि अज्ञात शातिरों द्वारा टेलीग्राम एप के माध्यम से ऑनलाइन टास्क देकर 13 लाख रुपये ठगी कर ली है। अमित कौशल को शातिरों ने टेलीग्राम के माध्यम से एक टास्क दिया था, जिसके तहत होटल के लिए व्यूज देने थे। इस पर अमित को शातिरों ने पहले 500 रुपये दिए। इसके बाद उसे कहा गया कि आप खुद पैसे डालो। जिसके चलते अमित ने 10 हजार रुपये डाले तो उसे 15 हजार रुपये वापिस आ गए।

  इस तरह से अज्ञात शातिरों ने अमित को इजी मनी के झांसे में डालकर 13 लाख रुपये की ठगी कर डाली। जिस पर साइबर पुलिस थाना धर्मशाला ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक