पंखे से फांसी लगाकर अपनी इह लीला की समाप्त पालमपुर के ब्याडा की 33 वर्षीय सीमा ने

पंखे से फांसी लगाकर अपनी इह लीला की समाप्त पालमपुर के  ब्याडा की 33 वर्षीय सीमा ने


( पालमपुर केवल कृष्ण शर्मा ) मृतका अपने पिछे दो बच्चे छोड़ गई, शादी के कुछ समय बाद ही तंग करने लगे ससुराल वाले,सीमा ने तंग आकर की अपनी जीवन लीला समाप्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा के पुलिस थाना पंचरूखी में 4 अक्टूबर 2023 को सुभाष चंद पुत्र तिलक चंद निवासी जुगेहर डाकघर पहाड़ा तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा ने  बताया कि इसकी लड़की सीमा देवी (33) की शादी 2014 में सरवन कुमार पुत्र राम सरन गांव ब्याडा तहसील पालमपुर के साथ हुई थी।

शादी के कुछ समय उपरांत ही इसकी बेटी सीमा देंवी को तंग पति सहित ससुराल पक्ष वाले तंग करने लग पड़े थे। इसके दो बच्चे एक बेटा व बेटी हैं, श्रवण कुमार प्राइवेट नौकरी करता है । मृतका के पिता ने कहा कि वह मारपीट भी करता था जिसमें उसका साथ उसकी माता गायत्री देवी व ननंद अनु देवी और उसका पति हरीश कुमार अक्सर सभी उसके साथ मारपीट व तंग करते थे। सीमा देवी ने इसने तंग आकर अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली, और पति अभी नौकरी से घर नहीं पहुंचा ।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका की सास को हिरासत में लेकर सरवन कुमार उसकी माता व उसकी बहन और उसके पति के विरुद्ध  306,34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू दी है। पुलिस मृतका के शव का पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप देगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार