हसन वैली और रिज पर बनने वाले स्काई वॉक के कार्य को दें गति - उपायुक्त

 हसन वैली और रिज पर बनने वाले स्काई वॉक के कार्य को दें गति - उपायुक्त


शिमला 

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने मशहूर पर्यटन स्थल कुफरी के समीप हसन वैली तथा ऐतिहासिक रिज मैदान पर बनने वाले स्काई वॉक के कार्य को गति देने के निर्देश दिए। 

आदित्य नेगी आज यहाँ अपने कार्यालय में इस सन्दर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

बैठक में बताया गया कि इस परियोजना के लिए कुछ बजट उपलब्ध करवाया गया है ताकि इन पर शीघ्र कार्य शुरू किया जा सके। इसी कड़ी में जल्द ही परियोजना को लेकर टेंडर जारी किये जायेंगे जिसके बाद टोपोग्राफिकल सर्वे करवाया जायेगा तत्पश्चात परियोजना की फिजिबिलिटी तैयार होगी। 

>उपायुक्त ने कार्यकारी एजेंसी रोपवेज़ और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन एच.पी. लिमिटेड को परियोजना के लिए वन विभाग की जमीन का कम से कम उपयोग करने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने परियोजना के लिए एफसीए करवाने तथा वाइल्ड लाइफ बोर्ड की अनुमति लेने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने वन विभाग को इस कार्य में सहयोग करने की अपील की ताकि परियोजना को जल्द धरातल पर उतारा जा सके।

बैठक में उपमंडल दंडाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता, उपमंडल दंडाधिकारी शिमला ग्रामीण निशांत कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी संजय भगवती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर