बड़े हर्षों उल्लास के साथ मनाया गया दशहरा पर्व

 बड़े हर्षों उल्लास के साथ मनाया गया दशहरा पर्व


  नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा / नगरोटा सूरियां के खेल मैदान में वार्षिक पर्व दशहरा बड़ी धूमधाम और हर्षों उल्लास के साथ रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन कर मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि इस समारोह में समाज सेवी संजय गुलेरिया थे। इससे पहले मैन बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रामलीला मंचन के प्रधान सुख पाल गोगी ने अपनी सहयोगी सदस्य के साथ पूजा अर्चना की इस मौके पर विशेष रुप में संजय गुलेरिया उपस्थित रहे। डोल धमाकों के साथ आयोजित भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान, सीता ,सुग्रीब, विभीषण, रावण, कुंभकरण, मेघनाथ, के अलावा बाल रुप में झांकियां भी कलाकारो द्वारा निकाली गई। मैन बाजार से होकर गुजरती झांकी बस अड्डा से होकर आतिश्वाजी, अनार और हवाई आदि चलाकार खूब लोगों का मनोरंजन किया गया। पिछले करीब पच्चीस वर्ष से अपना अभिनय निभा रहे राम, संदीप शर्मा और लक्ष्मण, पुनीत मण्डल, हनुमान, विकास शांडील ने अपनी अदा कारी की मैदान रावण कुंभकरण और मेघनाथ के साथ युद्ध कर दृश्य अदभुत झलकियां के फरमाए। लोगों की उमड़ी भीड़ देखते बनती थी , मेले के रुप में दुकाने भी लगी थी। अरुण महाजन आदि टीम द्वारा आतिश्वाजी, आनार आदि चला खूब लोगों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर संजय गुलेरिया द्वारा रामलीला मंचन कमेटी को 51हज़ार रुपए दिए। इस मौके पर रामलीला मंचन के संचालक राजेश भारद्वाज, विनोद शर्मा, परमोटर संदीप शर्मा, सीन सेटिंग आनद साहिल, विंदू शर्मा, नीरज शर्मा, शाम सवरुप, अभिनव, लिटलू, मोनू शर्मा, दिनेश शर्मा, मानिक शर्मा उर्फ शानू, शिव कुमार शर्मा, नितिन शांडील , अनमोल मंडल, विनोद शर्मा भाऊ, अखिल मेहरा, रजत ठाकुर सुखी, शगुन राजपूत ,आदि के अलावा इलाके के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आज फिर रात्रि सुग्रीब, विभीषण का राज्य अभिषेक किया गया। उसके उपरान्त मुख्य अतिथि संजय गुलेरिया ने रामलीला मंचन में कलाकारो द्वारा किए अभिनय पर सभी पात्रों को सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर