डिजिटल टेक्नोलॉजी को अपनाएं युवाः अनुराग ठाकुर

 डिजिटल टेक्नोलॉजी को अपनाएं युवाः अनुराग ठाकुर

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में बोले अगले तीन वर्षों में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत


मंडी  केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मंडी के संस्कृति सदन में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में युवाओं में देश भक्ति का जोश भर गए। उन्होंने इस अवसर पर पंच प्रण की शपथ दिलाई और वीर नारियों को सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को डिजिटल टेक्नोलॉजी से जुड़ने का आह्वान करते हुए बताया कि डिजिटल तकनीक को अपनाने से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल 13 करोड़ गरीब लोग गरीबी रेखा से बाहर आ पाए हैै। डिजिटल तकनीक से तीन लाख करोड़ रुपये की भी बचत हुई है।डिजिटल प्रौद्योगिकी के कारण ई-पेमैंट में पूरी दुनिया में भारत का शेयर 46 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने बताया कि अगले तीन वर्षों में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।

उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर अभियान के अर्न्तगत भारत में पिछले एक साल में एक लाख करोड़ रुपये का रक्षा उपकरणों का उत्पादन किया है। जबकि इसी दौरान 16000 करोड़ का निर्यात किया है। उन्होंने बताया कि अगले पांच साल में रक्षा उपकरणों का उत्पादन दो गुना और निर्यात तीन गुणा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर अभियान के अंतर्गत एक लाख रुपये के मोबाईल फोन निर्यात किया गया है।  

अनुराग ठाकुर ने कहा कि अमृत महोत्सव ने पिछले दो वर्षाें में भारत की आजादी के अमर बलिदानियों के बारे में जागरूकता फैलाने का काम किया है। पिछले दो वर्षों में 750 जिलों में यह पता चला है कि उस गांव में किसने आजादी में अपना योगदान दिया है। इसके बारे में ऑनलाइन भी देखा जा सकता है।

पूर्व मुख्य मंत्री व नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि देश की आजादी के लिए जिन्होंने अपनी कुबार्नियां दी हैं उनकी स्मृतियां को सदा याद रखने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों की आवश्यकता है। युवाओं में देशभक्ति की भावना सदैव मजबूत रहे इसके लिए मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां से संग्रहीत की गई माटी से शहीद स्मारक के समीप बनने वाली वाटिका में हमारे घर और गांव की मिट्टी डाली जाएगी। यह हम सब के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि देश की मिट्टी से जुड़कर ही हम देश को आगे ले जा सकते हैं।

विधायक अनिल शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़कर हम उन्हें नशे से दूर रख सकते हैं। इसके लिए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के सहयोग से मंडी को खेलों का हब बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

नेहरू युवा केंद्र की राज्य निदेशक ईरा प्रभात ने कहा नेहरू युवा केंद्र युवाओं में नेतृत्व के गुण पैदा करता है। उन्होंने युवाओं से नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित कार्यक्रमों में बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए केंद्र के पोर्टल से जुड़ने का आह्वान किया।

  इस अवसर पर विधायक विनोद कुमार, राकेश जंबाल, इंद्र सिंह गांधी, प्रकाश राणा, पूर्ण चंद ठाकुर, जिलाध्यक्ष निहाल चंद, उपाध्यक्ष पायल वैद्य, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, नगर निगम अध्यक्ष दिपाली जसवाल, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र भट्ट, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, कार्यकारी वीसी एसपीयू अनुपमा सिंह, एडीसी निवेदिता नेगी, एसडीएम ओम कांत ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर