जिला के कोटला बरोग में एनसीसी कैंप आयोजित

 जिला के कोटला बरोग में एनसीसी कैंप आयोजित


नाहन भर्ती सेना कार्यालय, शिमला सहायक भर्ती अधिकारी सुबेदार मेजर सुरेश डी ने सिरमौर जिला के पशुचिकित्सक फार्मासिस्ट प्रशिक्षण केन्द्र कोटला बरोग में एनसीसी कैंप में कैडेटों को जागरूक व प्रेरक व्यख्यान दिये। हि. प्र. एनसीसी सोलन के कैडेटों ने जागरूकता सह प्रेरक व्याख्यान में भाग लिया।

अधिकारियों ने कैडेटों को सशस्त्र बलों और अग्निपथ योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2023-24 में भर्ती प्रक्रिया में पहले ऑनलाईन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी, परीक्षा में उत्तीर्ण आवदेकों को दौड़़ और चिकित्सा के लिए बुलाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि इच्छुक युवा अगली भर्ती के लिए इंडिययन आर्मी वैबसाईट पर आवेदन कर सकते हैं। नये भर्ती नियमों के अनुसार एनसीसी ‘‘सी’’ प्रमाण पत्र वाले को भी परीक्षा में शामिल किया जायेगा, उन्हें 20 बोनस अंक मिलेंगे।

  उन्होंने बताया कि ऑनलाईन आवेदन करने एवं ऑनलाईन परीक्षा की विधि तथा डेमो परीक्षा श्रेणी वाइज, आर्मी की वैबसाईट पर उपलब्ध है। कमान अधिकारी हि.प्र. बटालियन एनसीसी सोलन कर्नल बी.एस. पनाग और सूबेदार मेजर जोगिन्द्र सिंह ने कार्यक्रम का बेहतर संचालन किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक