प्रदेश में बड़ रही बेरोजगारी, सत्ता नही चलती तो कांग्रेस हमें सौंप दे : भाजपा

 प्रदेश में बड़ रही बेरोजगारी, सत्ता नही चलती तो कांग्रेस हमें सौंप दे : भाजपा


 पालमपुर  : केवल कृष्ण  /   धर्मशाला, भाजपा के वरिष्ठ नेता रणवीर सिंह निक्का, अरुण मेहरा और रीटा धीमान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता एक बात से परेशान है की जो पार्टी पहली कैबिनेट


 में एक लाख रोजगार देने की बात कर रही थी, उस कांग्रेस पार्टी की सरकार रोजगार छीनने वाली पार्टी बन गई है। वर्तमान में राष्ट्र बेरोजगारी के महत्वपूर्ण आंकड़े हमारे सामने आए हैं उसमें स्पष्ट रूप से यह दिखाता है कि हिमाचल प्रदेश 


में बेरोजगारी दर 13.8% है इसको हम लगभग 14% भी कह सकते हैं। तो लगातार हिमाचल में बेरोजगारी बढ़ती दिखाई दे रही है, पर कांग्रेस पार्टी की सरकार इसको हटाने के लिए कुछ नहीं कर रही है। इसका जवाब कांग्रेस के जनता के समक्ष देना चाहिए।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जैसे प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने भाषणों में बार-बार एक रूप से स्पष्ट कहा था कि हम हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी कम करेंगे। हिमाचल प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करेंगे, पर इस सरकार ने उनके लिए कुछ नहीं किया। सरकार हर चीज में बैकफुट पर दिखाई दे रहीं है और झूठ के सहारे चलती दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा की केवल मात्र झूठ बोलकर सत्ता में आने वाली कांग्रेस अब पूरी तरह जनता के बीच में एक्सपोज हो चुकी है। यह आंकड़े कोई मनगढ़ंत नहीं है, यह आंकड़े एजेंसीज द्वारा प्राप्त किए गए हैं और सार्वजनिक है। इसके बाद भी अगर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने चुप्पी साध रखी है तो जनता उनसे लगातार जवाब मांगती रहेगी। 

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के नेताओं से सत्ता नहीं चल रही है, तो वह हमें सौंप दे हमारे पास अच्छा नेतृत्व है जो सरकार को अच्छे रूप में चला भी सकता है और संभाल भी सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक