हमारी संस्कृति, हमारी पहचान - संजय अवस्थी

 हमारी संस्कृति, हमारी पहचान - संजय अवस्थी

नवगांव में विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य के लिए 1.60 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत


मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और युवाओं को अपनी संस्कृति तथा लोकाचार की जानकारी देना हमारा कर्तव्य है। संजय अवस्थी गत दिवस सोलन ज़िला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ के गांव मंगरूड में दशहरा मेला को सम्बोधित कर रहे थे।

संजय अवस्थी ने कहा कि दशहरा का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें भगवान श्रीराम के व्यक्तित्व से सीख लेकर अपने जीवन को और बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना होगा ताकि भावी पीढ़ी अपनी परम्पराओं से रू-ब-रू हो सके।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अचानक आई आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जन-जन तक पहुंचकर संवेदनशीलता के साथ कार्य किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भारी वर्षा के प्रभावितों के लिए राहत पैकेज दिया गया है। राहत पैकेज के तहत भारी वर्षा के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 07 लाख रुपए तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपए किया गया है।

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि नवगांव में विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य के लिए 1.60 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य उप केन्द्र मंगरूड के निर्माण के लिए उच्च स्तर पर मामला उठाया जाएगा।  

संजय अवस्थी ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत मंगरूड में 2.5 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन नेहरू जागृति क्लब कुईरू खाला का लोकार्पण किया। उन्होंने प्रारूप के अनुसार सामुदायिक भवन के लिए अतिरिक्त राशि देने का आश्वासन भी दिया।

उन्होंने युवा जागृति क्लब को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।

संजय अवस्थी ने तदोपरांत ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में दशहरा उत्सव में भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का त्यौहार हमें धर्म के साथ जीवन में सत्व के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

रावण, कुम्भकर्ण तथा मेघनाद के दहन के साथ विजयदशमी का पर्व विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हो गया।

उन्होंने आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।

उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न खेलों में विजेता रहे खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।  

वालीबाल प्रतियोगिता में शिमला विजेता तथा दाड़लाघाट उप विजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता में नम्होल विजेता तथा धुन्दन उप विजेता रहे।

इस अवसर पर पंचायत समिति कुनिहार की अध्यक्षा सोमा कौंडल, खण्ड कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष रविकांत पाठक, युवा कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष हेमन्त वर्मा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तकनीकी समिति के अध्यक्ष विनोद कंवर, ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ के प्रधान शंकर लाल, ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान हेम राज, धर्मपाल ठाकुर, मनोज ठाकुर, सुमन ठाकुर, हेमराज ठाकुर, नरेश अवस्थी, दाड़लाघाट दशहरा मेला समिति के प्रधान राजेश गुप्ता, नेहरू जागृति क्लब कुईरू खाला के प्रधान भगत राम ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।  

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग