कांगडा के सत्ताधारी 10 विधायक सी यू ( नार्थ कैम्पस ) के 30 करोड़ जमा करवाने के लिए मुख्यमन्त्री पर दबाव बनायें :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक .

 कांगडा के सत्ताधारी 10 विधायक सी यू ( नार्थ कैम्पस ) के 30 करोड़ जमा करवाने के लिए मुख्यमन्त्री पर दबाव बनायें :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक


  यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा केन्द्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मन्त्रालय की सलाहकार समिति ने 18 मई 2003 को केन्द्रीय विश्वविद्यालय के प्रस्तावित नॉर्थ कैम्पस के लिए धर्मशाला स्थित जदरांगल में 57 हैक्टेयर ज़मीन की फोरेस्ट क्लीरिंयस दे दी है ओर इस एवज़ में हिमाचल सरकार को 30 करोड़ 3 लाख 94 हजार 254 रुपये जमा करवाने के आदेश दिये हैं पूर्व विधायक ने कहा जैसे ही यह राशि जमा हो जाएगी तो सी यू के इस नार्थ ब्लाक का काम शुरु हो जाएगा । पूर्व विधायक ने कहा प्राप्त जानकारी के मुताबिक माननीय मुख्यमन्त्री श्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू जी 22 अक्टूबर को पार्टी विधायकों के साथ धर्मशाला के क्रिकेट स्टेडियम में मैच देखेंगे । प्रवीन कुमार ने कहा यह बहुत सुनहरा मौका है संयोग से कांगड़ा के सभी विधायक एक साथ इकट्ठे होंगे ऎसे में सभी एक स्वर में मुख्यमन्त्री से उपरोक्त राशि को जमा करवाने का आग्रह करें । पूर्व विधायक ने इन विधायकों को स्मरण करवाया जिस तरह क्रिकेट स्टेडियम के लिए केन्द्रीय मन्त्री श्री अनुराग ठाकुर जी को याद किया जाता है। उसी तरह सी यू के नार्थ ब्लाक में भी मुख्यमन्त्री श्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू जी का ही नाम लिखा जाएगा ओर इन्हें भी इसी तरह याद किया जाएगा । पूर्व विधायक ने रहस्योद्घाटन करते हुए कहा वनखण्डी में चिड़ियाघर के लिए सरकार 300 करोड़ खर्च कर रही है लेकिन केन्द्रीय विश्वविद्यालय के नार्थ कैम्पस के लिए केवल एफ सी ए ( फोरेस्ट क्लीरिंयस ) के 30 करोड़ जमा करवाने के लिए नहीं जबकि वाकी सारे का सारा पैसा तो केन्द्रीय विश्वविद्यालय आथारटी ने ही खर्चना है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर