आपदा के दौरान खेतों व फसलों को हुए नुकसान का किसानों को प्रदान की जा रही है सहायता राशि

 आपदा के दौरान खेतों व फसलों को हुए नुकसान का किसानों को प्रदान की जा रही है सहायता राशि 

 सदर विधायक नीरज नैय्यर


चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /

सदर विधायक नैय्यर ने बताया कि इस वर्ष बरसात के कारण किसानों के खेतों की मिट्टी बह जाने से या नदी नालों के किनारे पानी के बहाव से भूमि कटाव जिससे किसानों के खेतों व फसलों का नुकसान बहुत हुआ है। लिहाज़ा इस नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से किसानों को नकद सहायता राशि वितरित की जा रही है।

विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि यह सहायता राशि प्राप्त करने के लिए किसान कृषि विभाग के भू संरक्षण कार्यालय से प्रार्थना पत्र प्राप्त कर सकते हैं। किसानों को प्रार्थना पत्र के साथ पटवारी से प्राप्त रिपोर्ट कृषि विभाग के कार्यालय में जमा करवानी होगी ।

पटवारी की रिपोर्ट में यह लिखा जाएगा कि जहाँ नुकसान हुआ उसमें प्रार्थी की हिस्सेदारी क्या है,कितने क्षेत्रफल में इस वर्ष की बरसात से भूमि कटाव हुआ है। क्योंकि यह सहायता किसानों को उनके भूमि कटाव वाले खेतों के क्षेत्रफल के अनुसार प्रदान की जाएगी ।

नैय्यर ने बताया कि जिन भी किसानों के खेतों में भूमि कटाव से नुकसान का प्रार्थना पत्र कृषि विभाग के कार्यालय में प्राप्त होगा उन सभी किसानों को कम से कम 5 हज़ार रुपये प्रति किसान की दर से नकद सहायता राशी प्रदान की जाएगी।

यह सहायता राशि किसानों के बैंक खाते में डाली जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए किसान नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क करें।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

व्यवस्था परिवर्तन या अपनों का परिवर्तन? नूरपुर में कथित भ्रष्टाचार पर अकिल बख्शी का तीखा हमला