उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने माता बालासुंदरी मंदिर में की पूजा अर्चना

 उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने माता बालासुंदरी मंदिर में की पूजा अर्चना

मंदिर में आयोजित हवन-यज्ञ में भी लिया भाग 


नाहन उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज रविवार को आश्विन नवरात्र के प्रथम दिन माता बालासुंदरी मंदिर, त्रिलोकपुर में पूजा अर्चना कर माता बालासुंदरी का आशीर्वाद लिया।

उपायुक्त ने इस अवसर पर हवन एवं यज्ञ में भी भाग लिया। उन्होंने परम्परा के अनुरूप मंदिर की परिक्रमा भी की। 

 आश्विन नवरात्र के अवसर पर माता बालासुंदरी मेला त्रिलोकपुर में 15 अक्तूबर से 28 अक्तूबर 2023 तक पम्परागत ढंग से साथ आयोजित किया जाता है। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस मेले में लाखों की संख्या श्रद्धालु भाग लेते हैं।

 मेले के प्रथम दिन आज रविवार को काफी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे और माता बालासुंदरी का आशीर्वाद ग्रहण किया। 

 इस अवसर पर एसडीएम नाहन रजनेश कुमार के अलावा मंदिर के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार