रेडक्रॉस मंडी ने गोद लिए 250 क्षय रोगी, 1500 किटों में भेजा छह महीने का राशन

  रेडक्रॉस मंडी ने गोद लिए 250 क्षय रोगी, 1500 किटों में भेजा छह महीने का राशन

एडीसी मंडी निवेदिता नेगी ने हरी झंडी दिखाकर गाड़ियों को किया रवाना


क्हा निक्षय मित्र बन कर करें क्षय रोगियों की सेवा

मंडी क्षय रोगियों की सहायता के लिए चल रही निक्षय मित्र योजना के अंतर्गत जिला रेडक्रॉस संस्था मंडी ने 250 क्षय रोगियों को गोद लिया। रोगियों को छह महीने के राशन की 1500 किटें मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम भेजी गई। एडीसी मंडी एवं रैडक्रॉस की उपाध्यक्ष निवेदिता नेगी ने राशन किटों की गाड़ियों को विपाशा सदन में हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।  

निवेदिता नेगी ने इस अवसर पर बताया कि केन्द्र सरकार के टीवी उन्मूलन कार्यक्रम के अर्न्तगत क्षय रोगियों की सहायता के लिए निक्षय मित्र योजना योजना शुरू की है। इसी के अर्न्तगत जिला रेडक्रॉस संस्था मंडी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से मंडी 250 क्षय रोगियों को छह महीने के राशन की 1500 किटों क्षय रोगियों को भेजी गई। उन्होंने बताया कि क्षय रोग से ग्रस्त रोगियों को विशेष पोषण की आवश्यकता रहती है। इसलिए इन 250 क्षय रोगियों को निशुल्क दवाओं के साथ राशन किट उपलब्ध करवाई गईं। पहले भी रेडक्रॉस मंडी ने गोद लिए मंडी शहर के 15 रोगियों को छह महीने का राशन दिया गया था। उन्होंने बताया इस समय जिला में क्षय रोग के 1250 रोगी हैं। इनमें से 350 रोगियों को राशन की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने जिला वासियों से निक्षय मित्र बन कर क्षय रोगियों की सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति क्षय रोगी को गोद लेकर उनकी सेवा कर सकता है।

निक्षय मित्र योजना क्या है

 निक्षय मित्र केंद्र सरकार की ऐसी योजना है, जिसके अंतर्गत क्षय रोग यानी टीबी से पीड़ित व्यक्ति को पोषण और आजीविका के स्तर पर मदद करने के लिए गोद लिया जाता है। गोद कोई भी सामान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दल, गैर सरकारी संस्थान या निजी संस्था ले सकती है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेन्द्र भारद्वाज, सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी मंडी ओपी भाटिया तथा अन्य स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।   

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

व्यवस्था परिवर्तन या अपनों का परिवर्तन? नूरपुर में कथित भ्रष्टाचार पर अकिल बख्शी का तीखा हमला