हरसर प्राचीन मंदिर माता बाला देवी में प्रथम बार हो रही रामलीला में दशहरे पर सुपर स्टार मोहित गर्ग करेगें शिरकत

हरसर प्राचीन मंदिर माता बाला देवी में प्रथम बार हो रही रामलीला में दशहरे पर सुपर स्टार मोहित गर्ग करेगें शिरकत 


ज्वाली विधानसभा की हरसर पंचायत में प्रथम बार रामलीला का आयोजन किया गया इस आयोजन से पूर्व नन्हे मुन्ने कलाकारों द्वारा हरसर से लेकर पनालथ, देहरी व अन्य नजदीकी गांव में झांकी निकालकर रामलीला का शुभारंभ हुआ। तो वही इस रामलीला में पहुंची हरसर प्रधान ममता देवी का कहना है कि पहले हरसर पंचायत में रामलीला नहीं होती थी परंतु इस बार गांव वासियों के सहयोग से इस रामलीला का शुभारंभ किया गया ताकि जो हमारे गांव वासियों के बच्चों में प्रतिभा है वह इस मंच से उभर कर लोगों के सामने आए और वह भगवान के प्रति प्रेरित हो उनका कहना है कि इस रामलीला में महिला मंडल से लेकर बहुत से प्रतिष्ठित गांव वासी व युवाओं और बच्चों का सहयोग है और हमें खुशी महसूस हुई की प्रथम दिन से लेकर राम सीता के विवाह पर भारी संख्या में इस राम लीला प्रांगण में पहुंचकर लोगों ने नन्हे मुन्ने कलाकारों का हौसला बढ़ाया।

आपको बताते चलें कि कमल चौधरी का कहना है कि हिमाचली सुपर स्टार पंजाबी एवं पहाड़ी कलाकार मोहित गर्ग हरसर स्थित प्राचीन मंदिर माता बाला देवी में आकर अपनी प्रस्तुतियां पेश करके मां का गुणगान करेगें। कमल चौधरी ने कहा कि दशहरे के उपलक्ष्य पर जो भी मुख्यातिथि पहुंचेगें उनका तहे दिल से स्वागत किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग