भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से लें सीख - डॉ. शांडिल

 भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से लें सीख - डॉ. शांडिल


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि हम सभी को भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से सीख लेनी चाहिए।


डॉ. शांडिल गत देर सांय सोलन के गंज बाजार में आयोजित राम लीला में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

डॉ. शांडिल ने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामलीला हमें दस आन्तरिक बुराईयों पर विजय पाने की सीख देती है ताकि हम सत्यनिष्ठा के साथ जीवनपथ पर अग्रसर हो सकें। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि भगवान श्रीराम द्वारा प्रदत सीख के अनुसार अपना जीवन आगे बढ़ाएं।

स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर राम लीला का आनन्द भी लिया।

उन्होंने इस अवसर पर प्रबंधन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 31 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर तथा रजनी, शहरी कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अंकुश सूद, रोगी कल्याण समिति के सदस्य विनीश धीर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगमोहन मल्होत्रा, अजय कंवर, नरेन्द्र कुमार, मुकेश गुप्ता, उपमंडलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनियाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं दर्शक उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर