मनमोहन शर्मा ने विजयदशमी पर्व पर कीं शुभकामनाएं प्रेषित

 मनमोहन शर्मा ने विजयदशमी पर्व पर कीं शुभकामनाएं प्रेषित


उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने सोलन ज़िला के सभी निवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

उपायुक्त ने विजयदशमी पर्व की पूर्व संध्या पर प्रेषित अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दशहरा का पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं स्वास्थ्य का कारक बने।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि यह पर्व हम सभी को बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है और हम सभी को यह स्मरण रखना होगा कि अच्छाई सदैव विजयी होती है।

उन्होंने कहा कि विजयदशमी के पर्व के अवसर पर सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर ऐतिहासिक ठोडो मैदान में दिन में 02.00 बजे से सांय 05.30 बजे तक दंगल का आयोजन होगा। रावण दहन का समय सांय 05.40 बजे तक निर्धारित किया गया है।

उन्होंने शहर वासियों से आग्रह किया कि विजयदशमी पर्व के अवसर पर ठोडो मैदान में आयोजित समारोह में पहुंचकर समारोह का आनंद उठाएं और कार्यक्रम की शोभा बढाएं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में