40.1 ग्राम चिट्ठे सहित दो गिरफ्तार

 40.1 ग्राम चिट्ठे सहित दो गिरफ्तार 


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / 

थाना डमटाल के तहत नजदीक हिलटॉप दुर्गा मंदिर डमटाल के पास पुलिस की टीम गशत कर रही थी कि गश्त के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि हिलटॉप दुर्गा मंदिर के पास नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही है जिस पर एएसआई करतार सिंह, हेड कांस्टेबल राकी कुमार ,संजय कुमार कांस्टेबल रामचंद्र ने दो व्यक्तियों को शक के आधार पर रोका जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास चिट्ठा बरामद किया गया।

ए एन टी एफ टीम द्वारा पकड़े गए आरोपी व्यक्तियों की पहचान चंदन पुत्र दर्शन कुमार निवासी बी ब्लॉक रेलवे कॉलोनी इस्लामाबाद अमृतसर पंजाब उम्र 27 वर्ष व दूसरे आरोपी इस्माइल पुत्र मुंशी निवासी गांव ढांगुपीर ग्राम पंचायत बेली महंता तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है 

पुलिस द्वारा जब उनकी तलाशी ली तो उसके पास से 40.1 ग्राम चिट्ठा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है ।

पुलिस ने आरोपीयों को चिट्टे सहित गिरफ्तार करके थाना डमटाल में लाया गया और आरोपीयों के खिलाफ थाना डमटाल में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई आ रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार