एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा ने कॉलेज हॉस्टल की छत से छलांग लगाकर की आत्महत्या

एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा ने कॉलेज हॉस्टल की छत से छलांग लगाकर की आत्महत्या


यह मामला राजस्थान के डूंगरपुर जिले से निकलकर सामने आया यहां सदर थाना इलाके के थाणा गांव स्थित मेडिकल कॉलेज हॉस्टल की बिल्डिंग से एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा ने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।

छात्रा के हाथ पर 'आज के बाद मैं कोई गलती नहीं करूंगी, माई प्रॉमिस मां -पापा, भाई और रोहित लिखा हुआ मिला है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को वहां से उठवाया और फिर डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. छात्रा भरतपुर रहने वाली थी. पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित कर दिया है. छात्रा के सुसाइड किए जाने के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है. छात्रा के परिजनों के आने के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

पुलिस के अनुसार सुसाइड करने वाली छात्रा का नाम सुधांशी सिंह (21) है. वह डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी. सुधांशी सिंह होस्टल के कमरे में अकेली रहती थी. बुधवार को सुबह के समय कुछ छात्राओं ने उसे जनरल बाथरूम में जाते हुए देखा था. इसके बाद वह कमरे की बालकनी से पीछे की तरफ नीचे कूद गई. जोर से धमाके की आवाज सुनकर हॉस्टल में रहने वाली दूसरी छात्राएं दौड़कर वहां पहुंची. वहां सुधांशी सिंह गंभीर हालत में नीचे फर्श पर पड़ी थी।

उसका सिर फट गया था. उसे तत्काल गंभीर हालत में डूंगरपुर हॉस्पिटल ले जाया गया. वहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेंद्र डामोर ने उसकी जांच कर मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. उसके बाद कोतवाली थानाप्रभारी सुरेंद्र सोलंकी और बिछीवाड़ा थानाधिकारी मदनलाल भी अस्पताल पहुंचे. भरतपुर से छात्रा के परिजनों के आने के बाद ही सुसाइड के कारणों का खुलासा हो सकेगा।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

व्यवस्था परिवर्तन या अपनों का परिवर्तन? नूरपुर में कथित भ्रष्टाचार पर अकिल बख्शी का तीखा हमला