लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली प्रेमिका का पत्थर से मुंह कूंचकर हत्या की प्रेमी ने

लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली प्रेमिका का पत्थर से मुंह कूंचकर हत्या की प्रेमी ने


यह दिल दहलाने वाली घटना राजस्थान के कोटा जिले से उभर कर सामने आई है यहां अमरपुरा चौराहे के पास सपना नाम की युवती एक फैक्ट्री में काम करने वाले गोविंद नाम के युवक के साथ पिछले 3 सालों से रह रही थी। दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। फिर गोविंद सपना को अपने साथ फैक्ट्री लेकर गया। हालांकि इस दौरान गोविंद के साथ एक अन्य युवक भी शामिल था। जिसका घटना के बाद से कुछ पता नहीं चल पाया है। लड़की के शव के मुंह पर जगह-जगह जख्म के निशान थे। इस आधार पर माना जा रहा है कि मुंह कूंचकर लड़की की हत्या की गई है। लड़की के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान भी हैं। माना जा रहा है की लड़की ने बचाव की भी कोशिश की होगा। वहीं मौके पर पहुंची एफएसएल टीम को शव के पास से कई लड़कों के बाल भी मिले हैं।  

अब तक की पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि गोविंद पहले से ही शादीशुदा है जो अपने घरवालों से अलग फैक्ट्री में ही रहता था। पिछले करीब 4 साल से गोविंद और सपना एक दूसरे से प्यार करते थे। 3 साल पहले सपना घर छोड़कर अपने बॉयफ्रेंड गोविंद के साथ ही रहने लगी थी। फिलहाल पुलिस आरोपी गोविंद की तलाश कर रही है। फैक्ट्री के साथी कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

व्यवस्था परिवर्तन या अपनों का परिवर्तन? नूरपुर में कथित भ्रष्टाचार पर अकिल बख्शी का तीखा हमला