साईबर सैल कुल्लू और पुलिस थाना भून्तर की टीम ने सुलझाया 28 लाख की ठगी का मामला, तीन मुख्य आरोपीयों को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार

साईबर सैल कुल्लू और पुलिस थाना भून्तर की टीम ने सुलझाया 28 लाख की ठगी का मामला, तीन मुख्य आरोपीयों को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार 

बर्ष 2021 में कुल्लू के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ साईबर अपराधियों ने 28 लाख रुपये की ठगी की थी । मामला पुलिस थाना भुन्तर का था जिस पर थाना भुन्तर में प्राथमिकी दर्ज की गई । पुलिस अधिक्षक महोदया श्रीमति साक्षी वर्मा के दिशा निर्देशों से अभियोग के अन्वेषण के लिए साईबर सैल और पुलिस थाना भुन्तर की एक संयुक्त बिशेष अन्वेषण टीम का गठन किया गया । विशेष अन्वेषण टीम में SI महेन्द्र कुमार, HC सुरेश कुमार, आरक्षी अमर सिंह, मानक मुख्य आरक्षी खेम चंद, मानक मुख्य आरक्षी रोहित तथा आरक्षी मीने राम सदस्य थे । अभियोग में तकनिकी अन्वेषण उ0 नि0 महेन्द्र कुमार , मुख्य आरक्षी सुरेश और आ0 अमर सिंह द्वारा किया गया । तकनिकी अन्वेषण से पाया गया कि अभियोग में संलिप्त साईबर अपराधी पश्चिम बंगाल में है । विशेष अन्वेषण टीम पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुई । पश्चिम बंगाल में जाकर टीम ने अन्वेषण शुरू किया और अथक प्रयासों से टीम को सफलता प्राप्त हुई । टीम ने तीन मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार किए गए आरोपीयों से कई मोबाइल फोन , SIM Cards , ATM Cards , Pen drive, Aadhar card और अन्य अलग अलग प्रकार के जाली दस्तावेज बरामद हुए । आरोपीयों को कुल्लू लाकर गहन पुछताछ की जा रही है । एक बार फिर से पुलिस अधिक्षक महोदया श्रीमति साक्षी वर्मा के कुशल नेतृत्व और दिशा निर्देशों से कुल्लू पुलिस साईबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफल रही ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर