खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने शिमला सब्जी मंडी में किये 15 निरिक्षण

 खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने शिमला सब्जी मंडी में किये 15 निरिक्षण


09 दुकानों में मूल्य सूची न लगाने और तय मूल्य से अधिक वसूल करने पर जब्त किए 96 किलोग्राम सब्जी और फल

शिमला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा आज शिमला सब्जी मंडी में 15 निरीक्षण किए गए जिसमें 09 दुकानें और 6 अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान शामिल रहे।

इस बारे में जानकारी देते हुए जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पूर्ण चंद ठाकुर ने बताया कि 09 दुकानें में मूल्य सूची न लगाने और तय मूल्य से अधिक वसूल करने पर हिमाचल प्रदेश वस्तु मूल्य अंकन एवं प्रदर्शन आदेश, 1977 के तहत कार्यवाई करते हुए 96 किलोग्राम सब्जी और फल जब्त किए गए। 

उन्होंने बताया कि इस दौरान 06 वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया जिसमें मूल्य सूची लगाने और घरेलु गैस सिलिंडर के इस्तेमाल को लेकर जाँच की गई परन्तु इनमें किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई।

उन्होंने बताया कि सभी दुकानदारों को मूल्य सूची लगाना अनिवार्य है और ऐसा न करने तथा तय मूल्य से अधिक पर सामान बेचने पर उनके विरुद्ध कार्यवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आगे भी विभाग द्वारा इस प्रकार औचक निरिक्षण समय-समय पर किए जायेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

व्यवस्था परिवर्तन या अपनों का परिवर्तन? नूरपुर में कथित भ्रष्टाचार पर अकिल बख्शी का तीखा हमला