नेक्स्ट जेनरेशंस संस्थान चम्बा में 5 दिवसीय टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण आयोजित

 नेक्स्ट जेनरेशंस संस्थान चम्बा में 5 दिवसीय टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण आयोजित

पर्यटन को व्यवसायिक विकल्प के तौर पर अपनाये……

जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा


 चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /

पर्यटन विभाग द्वारा हिमकॉन शिमला के माध्यम से नेक्स्ट जेनरेशंस संस्थान चम्बा के प्रशिक्षण हॉल में 9 से 13 अक्टूबर तक 5 दिवसीय टूरिस्ट गाइड के प्रशिक्षण कार्यक्रम काआयोजन किया गया।

यह प्रशिक्षण जिला के अनुसूचित जाति वर्ग केअभ्यर्थियों के लिएआयोजित किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के 25 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

 प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा

 ने प्रशिक्षुओं को टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किये व उन के सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा की इस प्रशिक्षण से युवाओं को पर्यटन क्षेत्र में भविष्य संवारने का सुनहरा अवसर मिल सकता है।

उन्होंने अभ्यर्थियों का अहवान किया कि चंबा में पर्यटन की अपार संभावनाओ को देखते हुए वे भी पर्यटन को व्यवसायिक विकल्प के तौर पर अपनाये व अपनी आर्थिकी को भी मजबूत करें |

 पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान चम्बा के प्रसिद्ध टूरिस्ट गाइड विनायक धामी द्वारा अभ्यर्थियों को बहुमूल्य जानकारी देते हुए बताया कि अपनी संस्कृति और विरासत के प्रति उत्तरदायित्वों का निर्वहन बखूबी से किस प्रकार से करें, व भविष्य में अपनी संस्कृति का संरक्षण कैसे करें। उन्होंने जिला के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों और कुछ ऐतिहासिक बातों की भी जानकारी दी ।

 जिला पुलिस विभाग के साइबर क्राइम विशेषज्ञ विनय ने अभ्यर्थियों को साइबर सिक्योरिटी जो आज विश्व स्तर पर एक गंभीर चर्चा का विषय है उसके बारे में अहम जानकारी प्रदान की । उन्होंने बताया की किस प्रकार दिन-प्रतिदिन साइबर क्राइम्स जैसे बैंक फ्रॉड आदि बढ़ रहे हैं और हमें इनसे कैसे बचना चाहिए।

जिला स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर करण हितेषी द्वारा प्राथमिक उपचार सम्बंधित कई बारीकियों के बारे में बताया जिसमें विशेष तौर से आपदा जोखिम न्यूनीकरण की व हार्ट अटैक और उसके बचाव के समय क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए और किस प्रकार उनके प्राथमिक उपचार में सहायता करनी चाहिए

  नेक्स्ट जेनरेशंस कंप्यूटर्स के प्रभारी संदीप पठानिया और उनके सहयोगी नवनीत प्रकाश द्वारा अभ्यर्थियों को डिजिटल मार्केटिंग जैसे महत्त्वपूर्ण विषय के बारे में बताया गया की डिजिटल मार्केटिंग किस प्रकार टूरिज्म डेवलपमेंट में अहम भूमिका निभा सकता है

हिमकोन शिमला के वरिष्ठ प्रबंधक विनीत सहगल ने इस अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और अन्य रोचक और महत्त्वपूर्ण तथ्यों के बारे में बताया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार