167 जेई को टर्मिनेट करना प्रदेश सरकार की कर्मियों के प्रति निम्न मानसिकता को दर्शाता : भारतीय राज्य पेंशनर संघ वारिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा

167 जेई को टर्मिनेट करना प्रदेश सरकार की कर्मियों के प्रति निम्न मानसिकता को दर्शाता : भारतीय राज्य पेंशनर संघ वारिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा  




पालमपुर : केवल कृष्ण / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भारतीय राज्य पेंशनर संघ के  वारिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जिला परिषद कैडर के तहत आने वाले 167 जेई को टर्मिनेट करना प्रदेश सरकार की कर्मियों के प्रति निम्न मानसिकता को दर्शाता है। उससे साफ है कि वर्तमान सरकार हकों की लड़ाई लड़ने वाले कर्मियों को टर्मिनेशन का भय दिखाकर कर उनकी आवाज को दबाना चाहती है। घनश्याम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा कर्मचारियों का शोषण करती आई है । पूर्व में भी वीरभद्र सिंह की सरकार ने भी सत्ता में आते ही कुछ कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया था। उसी राह पर वर्तमान कांग्रेस सरकार चल रही है। जब कर्मचारी अपने हक की लड़ाई के लिए आगे आ रहे हैं, तो उनका इस तरह शोषण किया जा रहा है। घनश्याम शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों का अधिकार है कि वे अपने हक की लड़ाई के लिए आगे आएं और हक को पाने के लिए लड़ाई लड़े। लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार उल्टा कर्मचारियों द्वारा हक की लड़ाई के लिए लड़ने वाले कर्मचारियों को टर्मिनेट कर उनके साथ घोर अन्याय कर रही है । घनश्याम शर्मा ने कहा कि काँग्रेस सरकार ने जल्द इन कर्मचारियों को बहाल नहीं किया और उनकी मांगों को पूरा नहीं किया, तो भारतीय जनता पार्टी इन कर्मचारियों के साथ मिलकर कड़ा रुख अपनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश ही नहीं देश भर में भाजपा की सरकार ने हमेशा कर्मचारियों का मान सम्मान किया है। वहीं उन्हें हर सुख सुविधा प्रदान कर उनके हकों को पूरा किया है। लेकिन कांग्रेस सरकार हमेशा कर्मचारियों का शोषण कर उनके हकों को छिनती आई है। जिसका खामियाजा कांग्रेस को आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा। 

,

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

व्यवस्था परिवर्तन या अपनों का परिवर्तन? नूरपुर में कथित भ्रष्टाचार पर अकिल बख्शी का तीखा हमला