हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक अतुल कड़ोहता दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे चंबा

 हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक अतुल कड़ोहता दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे चंबा

विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षुओं के साथ किया सीधा संवाद


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक अतुल कड़ोहता चम्बा के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। चम्बा पहुंचने पर निगम के जिला समन्वयक दीपक शर्मा ने उनका स्वागत किया। अतुल कड़ोहता ने मॉडल करियर सेंटर बालू सहित विभिन्न संस्थानों में पहुंचकर युवाओं के साथ सीधा संवाद किया। प्रदेश समन्वयक ने जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान के साथ कौशल विकास और रोजगार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने की बात कही ताकि पात्र युवाओं तक उनका लाभ पहुंच सके। 

इसके उपरांत उन्होंने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चम्बा, गुरु तेग बहादुर आईटीआई और टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी संस्थान सुल्तानपुर में युवाओं के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे अधिक युवा शक्ति वाला देश है। कई बार बेरोजगारी के कारण युवा अपनी दिशा से भटक जाते हैं। लिहाजा सरकार की ओर से कौशल विकास को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए वैश्विक स्तर पर अवसर बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान के प्रतिस्पर्धा के इस दौर में युवा वर्ग में कोई न कोई हुनर का होना आवश्यक है। युवाओं में इतना हुनर होना चाहिए कि वह देश की प्रगति में सहायक हो। वर्तमान समय तकनीकी व विज्ञान का समय है, जिसमें निरंतर कौशलता की तरफ बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। निगम की ओर से वर्तमान में कई प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा। इसमें प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए युवाओं को किसी प्रकार का कोई शुल्क अदा नहीं करना होता। 

उन्होंने युवाओं से निगम की योजनाओं का लाभ उठाने और निगम के फेसबुक पेज एचपीकेवीएन शिमला से जुड़ने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के जिला समन्वयक दीपक शर्मा, यंग प्रोफेशनल तनु कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में