जायका ओडीए फेस-दो के कार्यालय का किया शुभारंभ

 जायका ओडीए फेस-दो के कार्यालय का किया शुभारंभ  

  कंवर ने सीएम सुक्खु का जताया आभार, ग्रामीण क्षेत्रों के लोग होंगे लाभांवित


धर्मशाला, देहरा कांग्रेस मत्स्य पालन विभाग के चेयरमैन नरदेव कंवर ने आज देहरा में जायका ओडीए फेस 2 के कार्यालय का उद्घाटन किया। देहरा ऑफिस के अंतर्गत 21 प्रोजेक्ट है इन में से 9 प्रोजेक्ट कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में और बाकी 12 प्रोजेक्ट ज्वालाजी , देहरा , जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत है। उन्होंने कहा कि देहरा सभी विधानसभा क्षेत्र के मध्य होने के चलते सरकार ने इसे हेड ऑफिस बनाया है। देहरा ऑफिस के खुलने से कांगड़ा ऑफिस पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा वो सुचारू रूप से कार्य चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 से ओडीए फेस दो का कार्य लंबित था जिसको लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के समक्ष मामला उठाया गया उस पर सीएम ने त्वरित प्रभाव से इस कार्य को आरंभ करने निर्देश दिए गए जिसके फलस्वरूप आज देहरा में जायका ओडीए फेस दो के कार्यालय का विधिवत तौर पर शुभारंभ किया गया है।

उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत लोगों की आर्थिकी में सुधार के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लगभग 24 आय सृजन गतिविधियां चलाई जा रही हैं, जिनमें से कुछ गतिविधियां अन्य विभागों के साथ अभिसरण (कंवर्जेन्स) के माध्यम से चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि वानिकी ,इको टूरिज्म ,वन उत्पाद आधारित गतिविधियों के माध्यम से समुदायों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए परियोजना के तहत कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जायका फेस टू से देहरा सहित कांगड़ा जिला के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा तथा उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। नरदेव कंवर ने कहा कि वर्तमान सरकार ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों विशेषतौर पर किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए कारगर कदम उठा रही है इसके साथ ही लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए भी सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर तहसीलदार देहरा कर्म चंद , आरएम देहरा कुशल कुमार, कृषि विभाग से ज्योतिरंजन कालिया , अधिशासी अभियन्ता विद्युत विभाग कुलदीप राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा कांग्रेस की महिला विंग की जिलाध्यक्ष किरण गुलेरिया सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक