गांव चलाली में किया अधिकारों के प्रति जागरूक

 गांव चलाली में किया अधिकारों के प्रति जागरूक


धर्मशाला उपमंडल देहरा की ग्राम पंचायत चलाली में आज बुधवार को अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। तहसील कल्याण अधिकारी देहरा आदर्श शर्मा ने बताया कि उपमंडल स्तरीय इस जागरुकता शिविर में लोगों को उक्त अधिनियम व विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि जागरुकता शिविर में लोगों को उक्त अधिनियम के तहत उनके अधिकारों से अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि अधिनियम के तहत पीड़ित को मिलने वाली आर्थिक, विधिक और अन्य सहायता के बारे में बताया गया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का भेदभाव समाज के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुटता से रहते हुए भेदभाव पूर्ण गतिविधियों का संगठित रूप से विरोध करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस विभाग से सहायक उप-निरीक्षक रवि कुमार ने उक्त अधिनियम से संबंधित कानूनों की जानकारी लोगों को दी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

व्यवस्था परिवर्तन या अपनों का परिवर्तन? नूरपुर में कथित भ्रष्टाचार पर अकिल बख्शी का तीखा हमला