पठानकोट-मंडी नेशनल हाइवे पर त्रिलोकपुर में निर्मित पुल ध्वस्त, यातयात बन्द

पठानकोट-मंडी नेशनल हाइवे पर त्रिलोकपुर में निर्मित पुल ध्वस्त, यातयात बन्द


ज्वाली : रतीक्ष कुमार 

 पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन कार्य के चलते त्रिलोकपुर का पुल ल्हासा गिरने से ध्वस्त हो गया जिस कारण इस मार्ग से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। इसके साथ-साथ फोरलेन का कार्य चला हुआ है जिस कारण से पुल के साथ एक ल्हासा गिर गया और पुल का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया। इस पुल के ध्वस्त होने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौका पर पहुंच गए तथा इस पुल से वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बन्द करवा दिया। प्रशासन-पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यातायात को वाया 32मील-सोलदा-त्रिलोकपुर-कोटला कर दिया है लेकिन इस मार्ग की भी हालत ठीक नहीं है जिस वजह से लंबा जाम लग रहा है। यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है तथा लोगों को लंबे जाम से गुजरना पड़ रहा है। 32मील-त्रिलोकपुर मार्ग पर लोडिड बड़ा चौपहिया वाहन गुजरना मुश्किल है जिससे अब वाहन चालकों को भारी परेशानी होगी। वहीं जाम से बारातियों व स्कूली बच्चे कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुद्धिजीवियों ने मांग की है कि अतिशीघ्र कोई हल निकालकर वाहनों की आवाजाही को दुरुस्त किया जाए।

पुलिस चौकी कोटला के एसएचओ राजकुमार ने बताया कि पुल के साथ ल्हासा गिरने से यातायत बंद कर दिया गया है। पुल की जांच होने पर ही यातायात शुरू करवाया जाएगा। फिलहाल ट्रैफिक को 32 मील -त्रिलोकपुर-कोटला कर दिया गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

व्यवस्था परिवर्तन या अपनों का परिवर्तन? नूरपुर में कथित भ्रष्टाचार पर अकिल बख्शी का तीखा हमला