जिला वन संरक्षण अधिनियम समिति की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन, एडीसी ने की अध्यक्षता

 जिला वन संरक्षण अधिनियम समिति की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन, एडीसी ने की अध्यक्षता

194 मामलों पर की गई विस्तृत चर्चा


शिमला अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां जिला वन संरक्षण अधिनियम समिति की 8वीं मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) से संबंधित लगभग 194 मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला में एफसीए संबंधित अधिकतर मामले यूजर एजेंसी के स्तर पर लंबित पड़े हुए है। उन्होंने यूजर एजेंसी और विभागों को लंबित एफसीए मामलों का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि एफसीए से संबंधित मामले अगर वापस या रद्द किए जाने हैं, तो उन मामलों पर समय रहते उचित कार्यवाही की जाए ताकि मामले लंबित न पड़े रहंे। उन्होंने कहा कि यदि एफसीए से संबंधित मामले 60 दिन से अधिक तक लंबित पड़े हुए हैं तो उन मामलों में वनमंडलाधिकारी को रद्द करने की शक्तियां प्रदान है। इस संदर्भ में उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं यूजर एजेंसी को तत्परता के साथ मामलों का निपटारा करने के निर्देश दिए ताकि रद्द होने पर उन मामलों की प्रक्रिया दोबारा से शुरू न करनी पड़े।

अभिषेक वर्मा ने कहा कि यदि किसी मामले में एफसीए के बजाय वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) होना है तो उस स्थिति में भी एफसीए को वापस लें ताकि उक्त मामलें पोर्टल पर लंबित न दिखे। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी मामलों पर जो चर्चा की गई है उन पर आगामी बैठक में प्रगति अवश्य रूप से देखने को मिलनी चाहिए ताकि एफसीए मामलों का जल्द से जल्द निपटारा कर विकास कार्यों को गति प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर सदस्य सचिव एफसीए एवं डीएफओ वन मुख्यालय सरोज शर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

व्यवस्था परिवर्तन या अपनों का परिवर्तन? नूरपुर में कथित भ्रष्टाचार पर अकिल बख्शी का तीखा हमला