डिप्टी डायरेक्टर उच्च शिक्षा विभाग कांगड़ा मोहिंद्र धीमान ने किया राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली का निरीक्षण

डिप्टी डायरेक्टर उच्च शिक्षा विभाग कांगड़ा मोहिंद्र धीमान ने किया राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली का निरीक्षण


जवाली : जिला कांगड़ा के नवनियुक्त डिप्टी डायरेक्टर उच्च शिक्षा विभाग कांगड़ा मोहिंद्र धीमान ने सोमवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली का निरीक्षण किया। स्कूल पहुंचने पर स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश पॉल शर्मा और स्कूल स्टाफ ने पुष्प गुच्छ देकर और फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। डिप्टी डायरेक्टर मोहिंद्र धीमान ने प्रार्थना सभा का निरीक्षण किया। डिप्टी डायरेक्टर मोहिंद्र धीमान ने कहा कि मेरी स्कूल की प्राथमिक और उच्च शिक्षा इसी स्कूल से हुई है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में अपनी शिक्षा को रोजगार नहीं एक क्वालिटी एजुकेशन सिस्टम को अपनाएं जिससे जीवन में एक ऊंचा स्थान प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि अध्यापक भी अपनी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करें और क्वालिटी एजुकेशन पर जोर दें।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित डे बोर्डिंग स्कूल योजना हर विधानसभा में लागू की जा रही है इसमें दस किलोमीटर के अंतर्गत सभी प्राइमरी स्कूल मर्ज किए जाएंगे। स्कूल में चल रहे कार्य का भी निरीक्षण किया। स्कूल के कुछ कमरे जर्जर बन चुके हैं, उनका भी निरीक्षण किया। इसके लिए स्कूल प्रधानाचार्य रमेश पॉल शर्मा ने फंड की मांग की। डिप्टी डारेक्टर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही फंड मुहैया करवाया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग