धान खरीद केन्द्रों पर किसानों की सुविधा के लिए समुचित प्रबन्ध - राजेश्वर गोयल

 धान खरीद केन्द्रों पर किसानों की सुविधा के लिए समुचित प्रबन्ध - राजेश्वर गोयल


सोलन ज़िला के धान खरीद केन्द्रों में अभी तक 2820 मीट्रिक टन धान की खरीद

सोलन ज़िला में स्थापित सभी धान खरीद केन्द्र्रों पर किसानों की सुविधा के लिए समुचित प्रबन्ध किए गए हैं। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबन्ध निदेशक राजेश्वर गोयल ने गत सांय सोलन ज़िला के नालागढ़ उपमण्डल के मलपुर एवं नालागढ़ धान खरीद केन्द्रों का निरीक्षण करने के उपरान्त दी। 

राजेश्वर गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि किसानों को अपनी धान की फसल विक्रय करने के लिए किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि किसानों से खरीदे गए धान की अदायगी सीधा किसानों के खाते में 48 घण्टे के भीतर की जा रही है। अभी तक सोलन ज़िला के धान खरीद केन्द्रों में 2820 मीट्रिक टन धान की खरीद निगम द्वारा की गई है।

प्रबन्ध निदेशक ने मलपुर एवं नालागढ़ धान खरीद केन्द्रों में खरीद व्यवस्था का जायज़ा लिया और उपस्थित किसानों से बातचीत की। 

राजेश्वर गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कृतसंकल्प है।      

उन्होंने इस अवसर पर कृषि उपज विपणन समिति एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि समिति एवं विभाग द्वारा किसानों की सुविधा के लिए सराहनीय प्रयास किए गए हैं। उन्होंने इस अवसर पर निर्देश दिए कि धान की खरीद के उपरान्त उससे चावल बनाने की प्रक्रिया में तेज़ी लाई जाए। 

राजेश्वर गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार धान से चावल बनाने के उपरान्त उसे फोर्टीफाई किया जा रहा है ताकि लोगों को चावल में निर्धारित पोषक तत्व मिलाकर उपलब्ध करवाए जा सकें। 

इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक राजेश्वर गोयल ने धान केन्द्रों में उपस्थित किसानों से धान खरीद के सम्बन्ध में फीडबैक प्राप्त की। किसानों ने खरीद पर सन्तोष व्यक्त किया और सरकार के प्रयासों की सराहना की। 

इस अवसर पर सोलन क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबन्धक वीरेन्द्र कुमार आज़ाद एवं निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर