सेब लेने के लिए गए थे कशमीर,परंतु मिली मौत,नेशनल हाईवे से सैकड़ो फुट नीचे गिरा ट्रक, 4 दोस्तों की हुई मौत

सेब लेने के लिए गए थे कशमीर,परंतु मिली मौत,नेशनल हाईवे से सैकड़ो फुट नीचे गिरा ट्रक, 4 दोस्तों की हुई मौत


सेब कारोबारी के लिए सेब लाने के लिए कश्मीर गए,ट्रक ड्राइवर और खलासी अपने साथ कश्मीर घूमने के लिए अपने दो रिश्तेदारों को भी साथ ले गे, परंतु नेशनल हाईवे से सैकड़ो फुट नीचे गिरा ट्रक, 4 दोस्तों की हुई मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दिल दहला देने वाला हादसा गत दिवस का है यहां राजस्थान के श्रीगंगानगर में चारों शवों को पहुंचाया तो गांव में कोहराम मचा गया । आपको बताते चलें कि मरने वालों में दो श्रीगंगानगर के सादुलशहर के और दो अलग-अलग तहसील के रहने वाले युवक हैं। दरअसल ट्रक ड्राइवर गगनदीप और उसका एक साथी श्रीगंगानगर में ही एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी पर नौकरी करते हैं जो एक सेब कारोबारी के लिए सेब लाने के लिए कश्मीर गए थे। अब जब कश्मीर जाने की बात थी तो ड्राइवर गगनदीप ने अपने दो रिश्तेदार अंकुश और करण को भी कश्मीर घूमने के लिए अपने साथ रखना बैठा लिया।

चारों लोग कश्मीर चले गए और वहां पर घूमने फिरने के बाद ट्रक को सेब से लोड करके वापस श्री गंगानगर की तरफ आ रहे थे इसी दौरान झज्जर कोटली में यह हादसा हो गया। हालांकि घटना के कुछ मिनट बाद ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन सैकड़ो फीट गहराई में ट्रक के गिरने के चलते पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और उसमें चारों युवक बुरी तरह से फंस गए जिन्हें अस्पताल तो पहुंचा दिया गया लेकिन डॉक्टर ने वहां चारों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के सामने एक बार तो सबसे बड़ी चुनौती यह रही कि चारों ही मृतकों की पहचान नहीं हो पा रही थी। इसके बाद पुलिस को एक युवक की जेब से आधार कार्ड मिला तो चारों की पहचान हो पाई। जिसके बाद देर रात शाम को श्रीगंगानगर पहुंचाया गया है। आज चारों के शव उनके गांव पहुंचने के बाद वहां कोहराम मचा हुआ है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग