पशुशाला की तूड़ी में 1 किलो 30 ग्राम अफीम व 509 चरस बरामद की

 पशुशाला की तूड़ी में 1 किलो 30 ग्राम अफीम व 509 चरस बरामद की 



एएनटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि जिला मुख्यालय के ही साथ लगते गांव लोअर अरनियाला का रहने वाला कुलभूषण पुत्र राम कृष्ण नशीले पदार्थों की सप्लाई करता है जिसके बाद एएनटीएफ कांगड़ा टीम प्रभारी इंस्पेक्टर सर्वजीत सिंह की अगुवाई में हेड कांस्टेबल पुनीत, अमित कुमार, रोहित कुमार और अमित कश्यप पर आधारित टीम ने कुलभूषण को काबू किया और अजनोली बेला में बनी एक पशुशाला की ही तुड़ी से 1 किलो 30 ग्राम अफीम व 509 चरस बरामद की है। एएनटीएफ की टीम द्वारा इस मामले को ऊना सदर थाना के सुपुर्द किया है।

वहीं अब नशे की खेप के साथ पकड़े गए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह जानने का प्रयास करेगी की आरोपी के पास नशे की इतनी बड़ी खेप आखिरकार कहाँ से आई है और आगे इन नशीले पदार्थों को किसे सप्लाई किया जाना था। एएनटीएफ कांगड़ा टीम प्रभारी इंस्पेक्टर सर्वजीत सिंह (Sarvjeet Singh) ने बताया कि उनकी टीम द्वारा नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है और नशे के तस्करों को जल्द ही सलाखों के पीछे किया जायेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर