पहले नाणा में तो अब हरसर के मनारा में गौ माता ने दिया 3 बछड़ों को दिया जन्म,दो बछड़े एक बछड़ी

पहले नाणा में तो अब हरसर के मनारा में गौ माता ने दिया 3 बछड़ों को दिया जन्म,दो बछड़े एक बछड़ी 


ज्वाली उपमंडल के अंतर्गत पंचायत पनालथ के गांव मनारा के वार्ड नंबर 2 के निवासी नवीन कुमार पुत्र स्वर्गीय गोरख सिंह के घर में गौ माता के सुरक्षित प्रसव दौरान 3 बछड़ों को जन्म दिया। दिखते ही देखते यह खबर हवा की तरह आस पड़ोस में फैलते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और मुबारकों का तांता लगने लगा। तो वहीं घर वालों का कहना था कि हमने मीडिया या समाचारों में पढ़ा था परन्तु आज यह खुशी का अवसर हमारे घर भी आया है तो वहीं पड़ोसी चैन सिंह का कहना है कि हमने पनालथ पशु औषधालय देहरी के फार्मासिस्ट सुनील धीमान को सूचना दी तो सूचना प्राप्त होते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद गौ माता का कुशल प्रसव करवाया गया। उन्होंने कहा कि जब भी हम फार्मासिस्ट सुनील धीमान को बुलाते हैं तो दिन या रात को नजरंदाज करके अपना फर्ज बखूबी निभाते हैं।

तो वहीं पनालथ पशु औषधालय देहरी के फार्मासिस्ट सुनील धीमान का कहना है कि कल देर रात सूचना प्राप्त हुई थी कि गाय को प्रसव मुश्किल हो रही तो मैंने तुरंत मौके पर जाकर देसी नसल की गाय का  पशु चिकित्सालय हरसर की चिकित्सा अधिकारी कनिका भारद्वाज से फोन के माध्यम से चर्चा करने के उपरांत सकुशल प्रसव करवाया और हमें खुशी है कि अब गाय के दो बछड़े और एक बछड़ी सकुशल है। 

आपको बताते चलें कि नाणा गांव में सजीव कुमार के घर में भी गत दिवस पहले गाय ने एक साथ दो बिछड़ों को जन्म दिया था और वह भी हष्ट-पुष्ट हैं ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग