तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी : बिंदल

 तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी : बिंदल

 गारंटी के मामले में कांग्रेस एक्सपोज हो चुकी है, इंतजार की सरकार, कांग्रेस सरकार


( धर्मशाला केवल कृष्ण शर्मा ) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का जोरदार दौरा किया। इसके अंतर्गत पालमपुर, सुलाह, बैजनाथ, जयसिंहपुर, कांगड़ा, देहरा और ज्वालामुखी मंडल की बैठक का आयोजन धर्मशाला में किया गया। 

इस दौरान हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने चुने हुए पंचायत समिति सदस्यों के साथ भी बैठक की और उनके साथ राजनीतिक परिचर्चा में भाग लिया। 

उन्होंने कहा कि जनता के बीच पंचायत समिति सदस्यों का बहुत बड़ा योगदान होता है और वह जनता की आवाज होते हैं हम संकल्प लेते हैं कि इस बार पूरी ताकत लगाते हुए, एक बार फिर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे।

बिंदल ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी प्रदेश की भोली भाली जनता को ठग कर सत्ता में आई है और जिस प्रकार से उन्होंने चुनावी वर्ष में झूठी गारंटीयों के दम पर सरकार बनाई वो जनता को पता चल गया है।

प्रदेश की जनता आज भी इंतजार में है, ऐसा लगता है कि यह सरकार इंतजार की सरकार है जब भी कोई वादा करती है जनता उसे वादे के पूरे होने के इंतजार में ही रह जाती है।

बिंदल ने कहा की केंद्र की स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना ने देश भर में 26 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने का मील का पत्थर पार कर लिया है। 49 फीसदी आयुष्मान कार्ड महिला लाभार्थियों के पास हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना ने 70,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 5.7 करोड़ अस्पताल प्रवेशों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) द्वारा कार्यान्वित की जा रही प्रमुख योजना 12 करोड़ लाभार्थी परिवारों को माध्यमिक और तृतीयक देखभाल अस्पताल में भर्ती के लिए प्रति वर्ष 5 लाख रुपये प्रति परिवार का स्वास्थ्य कवर प्रदान करती है।  

ऐसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच से पूरा देश प्रगति की ओर बढ़ रहा है चाहे आप स्वास्थ्य, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, सुरक्षा किसी भी क्षेत्र की बात कर लीजिए आज देश को अगर विश्व पटल पर सबसे आगे ले जाने का कार्य किया तो वह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।

बिंदल ने कहा की कांगड़ा के सुलह मंडल बूथ सशक्तिकरण अभियान 100 प्रतिशत पूर्ण हो गया है इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। इस कार्य में यह मंडल पूरे हिमाचल में प्रथम आया है। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व सुलह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह परमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि, पूर्व विधायक मुल्कराज प्रेमी, पूर्व विधायक रविंद्र धीमान, पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, घनश्याम शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनय शर्मा, ज़िला पालमपुर भाजपा अध्यक्ष हरी दत्त शर्मा, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, भाजपा प्रदेश सह-प्रवक्ता विश्व चक्षु, ज़िला पालमपुर महामंत्री राजेश कुमार रानू, अभिमन्यु भट्ट, मंडल अध्यक्ष पालमपुर सुरेंद्र सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष जयसिंहपुर देवेंद्र सिंह राणा, सुलह मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, मंडल अध्यक्ष बैजनाथ वरिंदर राणा, जिला पालमपुर महिला मोर्चा अध्यक्षा पालमपुर रागिनी रकवाल।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,