उपायुक्त ने बैंक अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

 उपायुक्त ने बैंक अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली


उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन में जिला के बैंकों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

उन्हांेने बताया कि जिला में 97 स्वयं सहायता समूहों को 2.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जून, 2023 माह तक प्रदान की गई है और इस योजना के तहत निर्धन एवं वंचित वर्गों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि बैंकों को वित्तीय साक्षरता पर बल देना चाहिए ताकि दुर्गम क्षेत्रों की महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लाभ मिल सके और ग्रामीण महिलाओं की आय में इजाफा हो और वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सके।

आदित्य नेगी ने बताया कि वित्तीय समावेषण के तहत प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत 1 लाख 93 हजार 682 खाते खोले गए हैं, जिससे वंचित वर्गों को विकास की मुख्य धारा का हिस्सा बनाया गया है ।  

उन्होंने बैंक अधिकारियों से आह्वान किया कि आजीविका कार्यक्रमों में वो मानवीय दृष्टिकोण अपनाएं और महिला स्वयं सहायता समूहों के क्षमता निर्माण में अपना योगदान दें ताकि निर्धन एवं शोषित वर्गों को वर्तमान राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों का लाभ मिल सके। उन्होंने बैंक अधिकारियों से मुद्रा योजना का उचित प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया और सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के लिए प्रदान की जा रही सामाजिक सुरक्षा दायरे की जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने बैंक अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया और गहनता से सरकार की योजनाओं पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि धरातल पर अंतिम पंक्ति के लोगों को सम्बल प्रदान हो और मानवीय स्वरूप के तहत विकास सम्भव हो सके।

इस अवसर पर बैंक अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी कीर्ति चंदेल, अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग