लदोह के आदित्य राणा को राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए सोना जीतने पर वारिष्ठ भाजपा नेता ने शुभकामनाएं दी है

 लदोह के आदित्य राणा को राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए सोना जीतने पर वारिष्ठ भाजपा नेता ने शुभकामनाएं दी है।


 पालमपुर : केवल कृष्ण /   गौरतलब है कि आदित्य ने मात्र 16 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय स्तर पर पॉवर लिफ़्टिंग में सोना जीतकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। आदित्य राणा ने राष्ट्रीय स्तर पर पॉवर लिफ़्टिंग में दो गोल्ड मेडल जीते हैं। जिस पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घनश्याम शर्मा ने वुधवार को ग्राम पंचायत लदोह में आदित्य राणा के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें जीत पर टोपी और शाल पहनाकर सम्मानित किया । शर्मा ने आदित्य को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। घनश्याम ने कहा कि जो युवा इस समय नशे की ओर आकर्षित हो रहे हैं, उन्हें आदित्य से प्रेरणा लेनी चाहिए और खेल जगत में अपना ध्यान लगाना चाहिए। उन्होंने बच्चों खास्कर युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों व साहसिक खेलों में भाग लेने का आग्रह किया। जिससे की देश प्रदेश व इलाके का नाम रोशन

हो तथा आगामी पीढी भी ऐसे प्रतिभावान युवाओं से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। घनश्याम शर्मा ने कहा कि देश के लिए समर्पित ऐसे युवाओं के लिए स्वयं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलकर विशेष अनुदान का प्रावधान करवाएंगे ।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष जयसिंहपुर मनीषा शर्मा,लदोह पंचायत के उप्रधान राजेश कुमार(राजू), तथा अन्य गांव के स्थानीय लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक