कंडवाल पठानकोट उच्च मार्ग पर भदोराया के पास निजी बस के पलटने से अनेकों सवार घायल

कंडवाल पठानकोट उच्च मार्ग पर भदोराया के पास निजी बस के पलटने से अनेकों सवार घायल 


( फतेहपुर वलजीत ठाकुर ) कंडवाल पठानकोट उच्च मार्ग पर भदोराया के पास एक निजी कम्पनी की बस पलटने से बस में अनेकों सवार घायल होने का समाचार चर्चित है। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन व प्रशासन नूरपुर व इंदौरा मौके पर पहुंचा। इलाके के लोगों ने इस अवसर पर घायलों को तुरन्त नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट किया। दुर्घटना का कारण वस का ओवर टेक व तेज स्पीड बताया गया है। उधर लोगो ने सड़क की खस्ता हालत पर भी इस मामले में रोष जताया है। निजी कम्पनी की यह बस मनाली से पठानकोट बाया भद्रोया जा रही थी।  

सूत्रों के मुताबिक इस बस में 30 के लगभग सवारियां थीं जिनमें 10 के लगभग घायल होने की सूचना पुलिस प्रशासन के पास है। इन सभी घायलों को नूरपुर व पठानकोट व टांडाअस्पताल में मेडिकल सलाह के मुताबिक उपचार के लिए भेजा गया है। वस के चालक का नाम लक्की व परिचालक का नाम विक्की है। नूरपुर अस्पताल के प्रशासन की मेडिकल टीम ने बड़ी मशक्त से इन सभी का उपचार किया। 

इस मामले में नूरपुर जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न का कहना है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में पूरी जांच कर रहा है। हादसे का कारण ओवर टेक व तेज स्पीड बताया गया है। फिर भी बस के चालक व परिचालक पुलिस की देख रेख में उपचाराधीन है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर