राजकीय महाविद्यालय, ज्वाली में आरुषिका बनी सीएससीए अध्यक्ष

राजकीय महाविद्यालय, ज्वाली में आरुषिका बनी सीएससीए अध्यक्ष 



राजकीय महाविद्यालय, ज्वाली में मंगलवार 31,अक्टूबर 2023 को नवनिर्वाचित कॉलेज छात्र केंद्रीय संघ (सीएससीए) के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ दिनेश कुमार शर्मा ने की। कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने पदाधिकारीयों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अध्यक्ष पद पर आरूषिका , बीए तृतीय वर्ष ने गोपनीयता और अपने पद की गरिमा बनाए रखने की शपथ ग्रहण की। जबकि, बतौर उपाध्यक्ष बी.कॉम तृतीय वर्ष की विद्यार्थी प्रिया कौंडल तथा सचिव के रूप में तानिया बी.ए प्रथम वर्ष और बी.कॉम प्रथम वर्ष से दीक्षा ठाकुर ने संयुक्त सचिव के रूप में शपथ ग्रहण की। इसके अलावा शैक्षिक सदस्यों के रूप में तन्वी ठाकुर, अमित राणा, महक चौधरी, स्नेहा ठाकुर, मुस्कान, ईशा शर्मा ने तथा सह पाठयक्रम गतिविधियों (सांस्कृतिक, खेल, रोवर्स और रेंजर्स, क्लब और एन. एन.एस) के सदस्यों के लिए रिया चौधरी, निशा कुमारी, वंश बर्धन, शिवानी, प्रिया देवी, शिखा, नेहा देवी, नितेश, श्रुति देवी, हिमाशु ने शपथ ग्रहण की। प्राचार्य महोदय ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाओं के साथ-साथ उनसे महाविद्यालय की गतिविधियों में सहयोग की कामना की। उसके बाद सभी सीएससीए सदस्यों को प्रिंसिपल द्वारा सदस्यता बैज एवं सदस्यता प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया । 


इस अवसर पर सीएससीए के प्रभारी सुलक्षण शर्मा , प्रो. निशांत नारंग, डॉ. सोनिका, डॉ. मधुबाला, डॉ. सनोज कुमार, डॉ. शशि व समस्त गैर शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर