सांसद प्रतिभा सिंह ने फुल यात्रा पांगी उत्सव का किया शुभारंभ

 सांसद प्रतिभा सिंह ने फुल यात्रा पांगी उत्सव का किया शुभारंभ

किलाड़ के खेल मैदान को विकसित करने के लिए 5 लाख देने का किया ऐलान


  चम्बा  ( किलाड़ ) : जितेन्द्र खन्ना /

सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने फुलयात्रा पांगी उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।

प्रतिभा सिंह ने फुलयात्रा पांगी उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि पांगी घाटी बहुत ही रमणीक है और यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं है। उन्होंने यह भी कहा कि पांगी घाटी के पारंपरिक व्यंजन और उत्पाद को उजागर करने के लिए विशेष कार्य योजना के तहत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेले व उत्सव लोक संस्कृति के परिचायक होते हैं। मेले और त्योहारौं से आपसी भाईचारा बढ़ने के साथ-साथ क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को भी मिलती है।

सांसद ने किलाड़ के खेल मैदान को विकसित करने के लिए सांसद निधि से 5 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास उनकी विशेष प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि पांगी घाटी में सड़क सुविधा व मोबाइल नेटवर्क सुविधा को सुदृढ़ किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पांगी घाटी में चेहनी पास के लिए सुरंग के निर्माण का मामला प्रदेश सरकार से प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने किलाड़ की सड़क की बेहतर बनाने के लिए सीमा सड़क संगठन से बातचीत करने का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने स्थानीय लोगों से यह भी आह्वान किया कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।

फूल यात्रा मेले के दौरान पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी,जनरल सेक्टरी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अमित पाल, आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल, एसडीएम पांगी रमन घरसंगी, तहसीलदार पांगी शांता कुमार, बीडीओ पांगी सुरजीत मेहता,फूलयात्रा मेला कमेटी के अध्यक्ष केदार राणा, उपाध्यक्ष सतीश शर्मा व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक