समाजसेवी संजय गुलेरिया ने रिबन काटकर रामलीला का किया शुभारंभ

 समाजसेवी संजय गुलेरिया ने रिबन काटकर रामलीला का किया शुभारंभ


 नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /  रविवार रात को नगरोटा सूरियां में समाजसेवी एवं राष्ट्रीय वचत राज्य सलाहकार बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष संजय गुलेरिया ने रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला का रिबन काटकर शुभारंभ किया। अध्यक्षता रामलीला कमेटी अध्यक्ष एवं नगरोटा सूरियां पंचायत उपप्रधान सुखपाल गोगी ने की। सुखपाल गोगी ने शॉल व टोपी पहनाकर मुख्यातिथि का स्वागत किया। गणपति वंदना के साथ शुरू हुई रामलीला के पहले दिन पितृभक्त श्रवण के दृश्यों को स्थानीय कलाकारों ने सधे हुए संवादों से दर्शाया गया। रामलीला मंचन का संचालन राजेश भारद्वाज कर रहे हैं। इस बार रामलीला में पहाड़ी कलाकार रीना व नीना हिमाचली संस्कृति पर आधारित फोक डांस से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। इससे पहले सुबह सुखपाल गोगी के नेतृत्व में रामलीला कमेटी सहित कलाकारों ने हनुमान की झांकी निकालकर रामलीला मंचन की झंडा रस्म पूरी की।

 मुख्य अतिथि संजय गुलेरिया ने कहा कि आईटी के जमाने में स्थानीय युवा कलाकारों द्वारा रामायण का मंचन करना बहुत ही सराहनीय और साहसिक कार्य है। उन्होंने कहा कि यही बजह है कि नगरोटा सूरियां की रामलीला को देखने के लिए दूरदराज के लोग भी पहुंचते है और दशहरे की धूम पूरे जिले कांगड़ा में पहुंचती है। उन्होंने रामलीला कमेटी को इक्कीस हज़ार रुपए दिए। 

उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पंचायत समिति उपाध्यक्ष धीरज अत्री, पूर्व समिति उपाध्यक्ष बलबीर पठानिया, नगरोटा सूरियां स्कूल एसएमसी प्रधान शामस्वरूप श र्मा, आईटी सेल कांगड़ा चम्बा प्रभारी विजय जरयाल व आईटीसेल संयोजक अंशुल शर्मा, निशांत शर्मा मन्नी, मलबिन्दर सिंह पप्पी, दिनेश शर्मा, अधिवक्ता दिनेश शर्मा, सहित भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक