20 करोड़ रुपये की LIC के लिए पत्नी ने पति की हत्या की

20 करोड़ रुपये की LIC के लिए पत्नी ने पति की हत्या की 


इस हत्याकांड में उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर कोर्ट ने रमनदीप कौर मान को एक हफ्ते पहले फांसी की सजा और उसके प्रेमी गुरप्रीत सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, डर्बी की 38 साल की रमनदीप कौर मान के पति सुखजीत सिंह ने 2 मिलियन पाउंड की जीवन बीमा पॉलिसी कराई थी। इसी रकम के लिए रमनदीप कौर ने अपनी पति की हत्या की। रिपोर्ट में कहा गया है कि सुखजीत सिंह को बिरयानी पसंद थी। रमनदीप ने बिरयानी में ही नींद की गोलियां मिला दी थी। जब सुखजीत सिंह सो गया तो रमनदीप ने गला काटकर अपने पति की हत्या कर दी। घटना को 2 सितंबर 2016 को भारत में ही अंजाम दिया गया था।

घटना के दौरान रमनदीप अपने पति सुखजीत के साथ भारत में अपनी मां के हॉलिडे हाउस में छुट्टियां बिताने आई थी। रमनजीत के साथ उसके प्रेमी गरप्रीत को भी दोषी पाया गया। मामले की सुनवाई के दौरान रमनदीप के बड़े बेटे ने प्रत्यक्षदर्शी के रूप में बयान दिया, जिसके बाद उसे दोषी ठहराया गया। नींद की गोलियों वाली बिरयानी सुखजीत के अलावा उसके छोटे बेटे आर्यन ने भी खाया था, चूंकि अर्जुन ने बिरयानी नहीं खाई, इसलिए वो पूरी तरह नींद में नहीं था।

मिरर के रिपोर्ट के मुताबिक, बड़े बेटे ने कोर्ट में बताया कि घटना के दौरान उसकी मां, सुखजीत के बगल वाले बिस्तर पर सो रही थी। उसने बताया कि उसे सोने के दौरान अचानक कुछ आवाज आई, उसकी आंख खुली तो देखा कि मां उसके पिता का गला घोंट रही थी। इसके बाद वहां मौजूद गुरप्रीत ने मेरे पिता के सिर पर हथौड़े से हमला किया फिर मां ने मेरे पिता का गला काट दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, सुखजीत और दोषी गुरप्रीत बचपन के दोस्त थे। 2015 में सुखजीत परिवार समेत दुबई छुट्टी मनाने गए थे। इसी दौरान गुरप्रीत भी वहां पहुंचा था। छुट्टियों के दौरान ही गुरप्रीत और रमनदीप के बीच अफेयर शुरू हो गया था। बता दें कि सुखजीत सिंह 2002 में शाहजहांपुर के बसंतापुर गांव से ब्रिटेन चले गए थे, जहां उनकी बहन रहती हैं, वहीं गुरप्रीत दुबई चला गया था। 2005 में सुखजीत ने स्लो में मुलाकात के बाद रमनदीप कौर मान से शादी की थी। शादी के बाद रमनदीप और सुखजीत दक्षिण लंदन और फिर डर्बी चले गए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में