कार खाई में गिरने से तीन की हुई मौत,हादसा बीड़ बिलिंग घाटी में हुआ

कार खाई में गिरने से तीन की हुई मौत,हादसा बीड़ बिलिंग घाटी में हुआ 

कार खाई में गिरते ही उड़े परखच्चे कार के 

( पालमपुर केवल कृष्ण शर्मा ) बीड़ बिलिंग घाटी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। मृतकों में बदेहड़ घट्टा निवासी श्रवन कुमार (41), बीड़ क्योर निवासी शशि कपूर (41) पैराग्लाइडर पायलट और थुरल साई निवासी रोहित कुमार (38) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तीनों युवक निजी गाड़ी (एचपी 53ए-9207) में देर रात्रि राजगुंधा से बीड़ लौट रहे थे। राजगुंधा से करीब 7 किलोमीटर दूर गू नाला के करीब कार गहरी खाई में लुढ़क गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गहरी खाई से कड़ी मशक्कत के बाद युवकों के शव सड़क तक पहुंचाया। डीएसपी पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेज दिया था। पुलिस हादसे के कारणों को लेकर जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर