इंदौरा, नुरपुर, फतेहपुर में ट्रेनी ऑपरेटर के 200 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

इंदौरा, नुरपुर, फतेहपुर में ट्रेनी ऑपरेटर के 200 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार 


धर्मशाला ब्यूरो : टेकनोसिम ट्रेनिंग सर्विसेज, गुड़गांव हरियाणा द्वारा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के लिए स्टूडेंट ट्रेनी (ट्रेनी ऑपरेटर) के कुल 200 पदों के लिए एक जुलाई को उपरोजगार कार्यालय नुरपुर, दो जुलाई को उपरोजगार कार्यालय इंदौरा, 03 जुलाई को उपरोजगार कार्यालय फतेहपुर में साक्षात्कार रखे गए हैं।

   यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने देते हुए बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) साथ लेकर आएं। उन्होंने बताया कि इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता 50 प्रतिशत अंकों से दसवीं पास रखी गई है व आयु सीमा 18 वर्ष से 20 वर्ष रखी गई है। कम्पनी द्वारा रूपए 16500 रूपये प्रतिमाह भत्ते सहित वेतन दिया जाएगा व अन्य लाभों में स्टडी मेटीरियल, बर्दी, हाजिरी बोनस, स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा।

   उन्होंने कहा कि विभागीय साईट पर साक्षात्कार का ब्योरा अपलोड कर दिया गया है । सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वह साक्षात्कार में भाग लेने से पहले विभागीय साइट पर ई-मेल या मोबाइल नम्बर से लाॅगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही टेकनोसिम ट्रेनिंग सर्विसेज, गुड़गांव हरियाणा (मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड) की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होग। विभागीय साईट पर ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए मो० 7465964718 पर संपर्क कर सकते है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक