पीएम नरेंद्र मोदी ने रखी आत्मनिर्भर भारत बनाने की नींव: राज्यपाल
पीएम नरेंद्र मोदी ने रखी आत्मनिर्भर भारत बनाने की नींव: राज्यपाल
देश को कुछ लोगों को बेचने की बात करने वाले नहीं समझ पा रहे भारत की शक्ति
पानी को सोने की तरह प्रयोग भी करना होगा, केंद्र-राज्य मिलकर करें काम
पालमपुर : केवल कृष्ण /
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आत्मनिर्भर भारत प्रदर्शनी का धर्मशाला में शुभारम्भ करते हुए कहा कि संसद में बात उठती है कि क्या इस देश को कुछ लोगों के लिए बेच दिया जाएगा। जिसमें पीएम मोदी की ओर से भारत की एक सामान्य महिला को भी एक करोड़ रुपए उधोग लगाने के लिए बिना जमानत के उपलब्ध करवाया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत तभी बन पाएंगे, जब हम तन, मन व धन से समर्थित बनेंगे। आज के समय में सौर ऊर्जा और ग्रीन ऊर्जा के तहत लोग खुद बिजली उपकरणों को चलाने सहित दूसरों को भी बेच सकते हैं। श्री शुक्ल ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को 90 फीसदी बजट प्रदान किया जा रहा है। ऐसे में इस बात को ध्यान में रखते हुए नेताओं व अधिकारियों को कार्य करना चाइए। हिमाचल के सीएम ने कहा कि पानी हिमाचल का सोना है, लेकिन उसे सही तरीके से प्रयोग कैसे हो इस पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि मंडी में बादल फटने से बड़ा नुकसान हुआ है, ऐसे में केंद्र व राज्य सरकारों को मिलकर इन विषयों में काम करना होगा। राज्यपाल ने कहा कि सभी लोगों को जुड़कर काम करने से बर्ष 2047 से पहले विकसित भारत बन पाएगा।
इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि इस प्रदर्शनी से लोगों की ओर अधिक उत्सुकता बढ़ी है। डेस्टिनेशन हिमाचल जैसा दूरदर्शी आयोजन बहुत जरूरी व महत्वपूर्ण है। इस आयोजन से विकसित भारत-2047 की झकल देखने को मिली। पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से क्यों कहा गया है, इस पर विचार किया जाना चाइए। इसमें भारत की अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, विज्ञान सहित सभी विषयों की दिशा तय की जा रही है। राज्यपाल ने कहा कि 2014 में सांसद को गैस के लिए मात्र 20 कुफन दिए जाते थे। जिससे लोगों को परेशानियां हुई, सांसद में संशय में रहे। इस बीच पीएम मोदी ने दो करोड़ गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को प्रदान करने की बात की थी। एक साल बाद संसद में सूची आई थी, उसमें चार करोड़ लोगों को कनेक्शन दिए गए। 2047 में अब कैसे विकसित होंगे, जब महिलाएं घरों में चूल्हा ही जलाती रहेगी, लेकिन अब 12 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन मुफ्त में दिया जा चुका है। पीएम की ओर से जनधन खाते की घोषणा की गई, जिसमें पैसा जमा नहीं करना होगा, बैंक तक नहीं जाना होगा तब इसे बकवाश संसद तक में कहा गया। राज्यपाल ने कहा कि देश में एक साल के अंदर जिसमे पैसे जमा ही नहीं करने थे, तो उसमें 20 हजार करोड़ जमा हो गए थे। आत्मनिर्भर भारत कैसे बनेगा, इसपर विचार करने की जरूरत है, ये काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदर्शनी में स्वयं सहायता ग्रुप भी है, जिसमें हमें सामान खरीदना होगा। उनके लिए बाजार उपलब्ध करवाना जरूरी है। एमएसेगी का बजट 2014 से पहले 20 हजार करोड़ था, जिसे खर्च नहीं किया गया था। उसपर ध्यान दिया गया तो बैंक में भी ऋण दिया जाता है। आज देश को विश्व की नजरे है, कंही देश में युद्ध होता है, तो भारत उसे रोकने का सामर्थ्य रखता है। एक देश में पीएम के जाने पर उस देश के पीएम भी नरेंद्र मोदी के पांव छुते हैं। भारत की आकाश मिसाईल को कई देश खरीदना चाहते हैं। ऑपरेशन सिंदूर से विश्व ने भी कहा है कि भारत आत्मनिर्भर भारत बनने के लिए आगे बढ़ गया है। भारत अर्थव्यवस्था में 11वें नम्बर पर थे, अब चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। विश्व की अब जल्द ही तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे।
कांगड़ा चंबा के सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि वह मात्र सांसद निधि बांटने वाले संसदीय नहीं बने रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के लिए ऐसी आत्मनिर्भर भारत की प्रदर्शनी आयोजित करने का मौका मिला है, जिसमें राज्यपाल, विधायकों सहित अन्य सेकंडों छात्रों ने बढ़चढ़ भाग लिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एक लाख युवाओं को जोड़ने की बात कही है, जोकि नेशन फर्स्ट की सोच रखती हैं। सांसद ने कहा कि ये आत्मनिर्भर का अभियान मात्र धर्मशाला व कांगड़ा तक सीमित नहीं रहेगा, नवंबर में चम्बा में भी युवाओं के लिए ऐसी ही प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं