कांग्रेस भ्रष्टाचार, अपराध और गुंडागर्दी का पर्याय: त्रिलोक कपूर
कांग्रेस भ्रष्टाचार, अपराध और गुंडागर्दी का पर्याय: त्रिलोक कपूर
मंत्री अनिरुद्ध द्वारा एनएचएआई पर हमले की कड़े शब्दों में की निंदा
कहा हिमाचल में अराजकता के माहौल को सहन नही किया जाएगा
धर्मशाला कांग्रेस सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह द्वारा एनएचएआई के दो अधिकारियों पर हमला किए जाने का कड़े शब्दों में विरोध करते हुए भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस सरकार बौखलाहट में मारपीट पर उतर आई है। कांग्रेस भ्रष्टाचार, अपराध और गुंडागर्दी का पर्याय है।
इस मामले में मंत्री सहित सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कानून सभी के लिए एक बराबर है। इस घटना में मंत्री व अन्य लोगों ने सरेआम कानून को अपने हाथों में लेकर उसकी धज्जियां उड़ाई है तथा ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में माफ न किया जाए। त्रिलोक कपूर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को ऐसे मंत्री को ततकाल मंत्री पद से हटा देना चाहिए, क्योंकि जनता के दम पर मंत्री पद तक पहुंचे अनिरुद्ध सिंह को मंत्री बने रहने का कोई हक नही है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारिक कर्तव्यों का पालन करने वाले अधिकारी के खिलाफ इस प्रकार की हरकत जनता की सुरक्षा को भी खतरे में डालती देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि मारपीट का शिकार हुए अधिकारी जिंदल ने कहा है कि मंत्री ने उनके सिर पर पानी से भरे जग से हमला किया तथा जब योगेश बचाव के लिए आगे आया तो उस पर भी हमला कर दोनों को लहूलुहान कर दिया। उन्होंने कहा कि देश भूमि में मंत्री द्वारा इस प्रकार की घटना को अंजाम देना दुभाग्यपूर्ण है। क्या यही सुक्खू सरकार का व्यवस्था परिवर्तन है?
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय परिषद के सदस्य त्रिलोक कपूर ने कहा कि जब से सुक्खू सरकार सत्ता में आई है प्रदेश की कानून व्यवस्था पहले ही बिगड़ी हुई है। सरकार के मंत्री कानून को हाथों में लेकर अधिकारियों पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस की पहचान शुरु से ही गुंडाराज की रही है। इससे पहले हिमाचल की एक पुलिस ऑफिसर का तबादला इसलिए किया गया, क्योंकि उसने हिमाचल में कांग्रेस के विधायक की पत्नी के खिलाफ केस कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा जिस प्रकार से प्रदेश में अराजकता का माहौल तैयार किया जा रहा है इसे किसी भी कीमत पर सहन नही किया जाएगा। प्रदेश की जनता भी देख रही है कि वोट के बदले कांग्रेस उन्हे क्या दे रही है। उन्होंने कहा कि पिछले अढाई वर्षों से प्रदेश की व्यवस्था डगमगा चुकी है। सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। जनता के जख्मों पर महरम लगाने की विपरित उन्हे कुरेदा जा रहा है। कांग्रेस सरकार के कारनामों के कारण पूरे देश में देवभूमि का नाम बदनाम हुआ है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि उक्त घटना के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू को भी अपने पद से इस्तीफा देकर जनता से माफी मांग लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ससंद में भी सविधान की दुहाई देने वाले कांग्रेस नेताओं ने गुंडागर्दी की सभी हदों को पार कर दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं