चंद्राभागा नदी के तटीयकरण को लेकर महिला मंडलों ने दिया सांकेतिक धरना

चंद्राभागा नदी के तटीयकरण को लेकर महिला मंडलों ने दिया सांकेतिक धरना l





( केलांग : ( ओम बौद्ध) )

आज जहालमा में छह पंचायतों जहालमा, झुंडा, नाल्डा , गोहरमा , जोबरंग तथा शान्शा के महिला मंडलों की अगुवाई में एक आम सभा और सांकेतिक धरने का आयोजन किया गयाl पिछले तीन चार वर्षों से जाहलमा नाले में हो रहे लगातार पानी की बढ़ोतरी से इस पुरे क्षेत्र में नुकसान का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है जहां एक तरफ लिंडूर गांव लगातार धस रहा है वही इस नाले के साथ लगते नदी क्षेत्र में भी लगातार तबाही जारी है l नाले में लगातार बढ़ोतरी से चंद्रा भागा नदी में अस्थायी बांध का निर्माण हुआ पड़ा है जिससे न केवल जोबरंग पंचायत की कई बीघे जमींन जलमग्न है और आगे वाले हिस्से में जसरथ , हालिंग ,फुड़ा ,जहालमा , तालजोन, झुन्डा तथा तलजोन गांव की सैंकड़ों बीघे ज़मीन बाढ़ में बह गई हैl  जहालमा नाले में बने सभी कुहल भी ध्वस्त हैं जिससे इन कूहलों पर आश्रित सभी गांव में सिंचाई का संकट खड़ा है l जसरथ पुल पहले ही बाढ़ की भेंट चढ़ चुकी है अब जोबरंग और नाल्डा पुल पर भी लगातार खतरा मंडरा रहा है l इस आयोजन के संयोजक और पूर्व जिला परिषद् पार्षद सुदर्शन जस्पा ने बताया कि इस क्षेत्र में बाढ़वारी से लगातार हो रहे नुकसान को लेकर इस क्षेत्र की आम जनता और जनप्रतिनिधि आवाज़ उठाते रहे है लेकिन अभी तक कोई भी काम इस दिशा में नहीं हो सका है l ऐसे में छह पंचायत की महिलाओं ने इस क्षेत्र को बचाने का बीड़ा उठाया है l लोगों की मांग है कि जलशक्ति विभाग द्वारा बाढ़ से हो रहे नुकसान के बचाव के लिए नदी और नाले को तटीयकरण करने के लिए जो  डी पी आर सरकार को सौंपी गई है उसके मुताबिक बजट स्वीकृत कर समय रहते काम शुरू किया जाए l आज जहां सभी महिला मंडलो ने अपनी मांगो के समर्थन में बैठक के बाद सांकेतिक धरना दिया और यह भी निर्णय लिया की शांतिपूर्वक धरना तब तक जारी रखा जाएगा जब तक की सभी मांगे मान नहीं ली जाती l  जब आम सभा शुरू होने वाली थ ी  तभी विधायक अनुराधा राणा भी बैठक में पहुँच गए l जिसके बाद कई विषयों पर सभा संयोजक सुदर्शन जस्पा और विधायक अनुराधा राणा में तीखी नोकझोंक देखने को मिली l हालाँकि अनुराधा राणा ने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री तक उठाने की बात कही वही सुदर्शन जस्पा ने भी इस विषय पर सभी नेताओं को एक मंच पर आ कर इसकी वकालत करने की अपील की है l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झलूंह में 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया