हिमाचल में चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , NH -21 अवरूद्ध, 97 सड़के बंद

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा व भूस्खलन के कारण काफी 13 मकानों व 17 गौशालाओं को नुकसान हुआ है। अभी तक बरसात के दौरान 802.26 करोड़ का नुकसान हो चुका है।प्रदेश में 97 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। भूस्खलन के कारण मंडी से कुल्लू जाने वाला एनएच-21 9 मील पर अवरुद्ध हो गया।



आज मौसम विभाग ने चार जिलों चंबा, लाहुल स्पीति, किन्नौर व कुल्लू को छोड़कर अन्य जिलों में कुछ आंधी व भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। चंबा, मंडी, शिमला व सिरमौर जिले में कुछ स्थानों पर अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। 

बंद सड़कों में मंडी में 40, कुल्लू में 26, शिमला में 15, कांगड़ा में छह, सिरमौर में चार, लाहुल स्पीति में दो, किन्नौर में दो और चंबा में एक सड़क बंद है। शुक्रवार को शिमला सहित कई स्थानों पर करीब एक घंटे तक भारी वर्षा ने लोगों को डरा दिया और चिंताओं को बढ़ा दिया।

कीरतपुर-मनाली फोरलेन लगभग छह घंटे बंद रहा। लाहौल स्पीति जिला में दारचा-शिंकुला मार्ग पर फिर बाढ़ आई। जबकि दारचा-शिंकुला-जंस्कार व उदयपुर-किलाड़ मार्ग पांच दिन से बंद है।

मौसम विभाग सभी जिलों में 13 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। चंबा, मंडी, शिमला और सिरमौर में शुक्रवार तक बाढ़ की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने एडवाइजरी में नदी-नालों व भूस्खलन वाले क्षेत्रों से दूर रहने को कहा है। 31 जुलाई की रात को शिमला, कुल्लू व मंडी में बादल फटने से आई बाढ़ में लापता 36 लोगों की तलाश जारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार