तांदी में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए दो दिवसीय थेरेपी कैंप का आयोजन

 तांदी में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए दो दिवसीय थेरेपी कैंप का आयोजन


लाहौल स्पीति, संवाददाता

लाहौल स्पीति ज़िले के तांदी स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), तांदी द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए एक दिवसीय (दो दिवसीय अवधि में) थेरेपी कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप में लाहौल घाटी के विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांग बच्चों को आवश्यक थेरेपी सेवाएं प्रदान की गईं, जिससे बच्चों के साथ‑साथ उनके अभिभावकों को भी लाभ मिला।


कैंप में साम्फिया की अनुभवी थेरेपिस्ट टीम ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। शिविर के दौरान बच्चों को फिजियोथेरेपी एवं ऑक्यूपेशनल थेरेपी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, वहीं अभिभावकों के लिए फैमिली काउंसलिंग की सुविधा भी प्रदान की गई।


DIET के समावेशी शिक्षा के समन्वयक  छेरिंग अंग्रूप ने जानकारी देते हुए बताया कि यह थेरेपी शिविर 16 से 17 दिसंबर तक आयोजित किया गया। शिविर में जिले के दस विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को थेरेपी सेवाएं प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए वयस्कों एवं बुजुर्गों को भी फिजियोथेरेपी की सेवाओं का लाभ मिला।


इस अवसर पर DIET की कार्यकारी प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता आनंद ने बच्चों को दी गई गुणवत्तापूर्ण थेरेपी सेवाओं एवं परिवार परामर्श के लिए साम्फिया की पूरी टीम का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समावेशी शिक्षा को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


कैंप में साम्फिया के मैनेजर  बीजू हिमदल, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. जागृति, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट डॉ. मेघा गुप्ता, विशेष शिक्षिका एवं ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर कार्यालय उदयपुर से  संगीता सहित DIET तांदी के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


कैंप के आयोजन से क्षेत्र के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों एवं उनके परिवारों को महत्वपूर्ण लाभ मिला। आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के और कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार